फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या आपको भी लौटाने पड़ेंगे किस्त के पैसे? यहां जान लें जवाब

Mon, 28 Nov 2022 11:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 28 Nov 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
pm kisan yojana update who farmers need to return installment of pm kisan yojana
किन किसानों को लौटान पड़ सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : istock

PM Kisan Yojana: देश में कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना है। इन योजनाओं का संचालन केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर करती हैं। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसको केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं। लेकिन इन सबके बीच कई किसान ऐसे भी हैं जिन्हें किस्त के पैसे लौटाने पड़ रहे हैं क्योंकि ये अपात्र हैं और इन्होंने गलत तरीके से योजना का लाभ लिया है या ले रहे हैं। इसलिए सरकार ऐसे किसानों से किस्त के पैसे रिटर्न ले रही है। ऐसे में आपके लिए भी ये जानना जरूरी है कि आपको किस्त के पैसे लौटाने पड़ेंगे या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...

pm kisan yojana update who farmers need to return installment of pm kisan yojana
किन किसानों को लौटान पड़ सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : istock

किसान ऐसे चेक कर सकते हैं किस्त के पैसे लौटाने पड़ेंगे या नहीं:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपको किस्त के पैसे लौटाने पड़ेंगे या नहीं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है।
pm kisan yojana update who farmers need to return installment of pm kisan yojana
किन किसानों को लौटान पड़ सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर यहां पर आपको 'रिफंड ऑनलाइन' का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। अब यहां पर आपको दो विकल्प मिलेंगे, जिसमें अगर आप पैसे रिटर्न कर चुके हैं तो पहले विकल्प पर क्लिक करें। वरना दूसरे पर क्लिक करके आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm kisan yojana update who farmers need to return installment of pm kisan yojana
किन किसानों को लौटान पड़ सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर, बैंक खाता संख्या, मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करना और फिर 'गेट डाटा' पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
pm kisan yojana update who farmers need to return installment of pm kisan yojana
किन किसानों को लौटान पड़ सकते हैं किस्त के पैसे? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपको देखना है कि अगर स्क्रीन पर आपको  ‘You are not eligible for any refund Amount’ का मैसेज नजर आ रहा है, तो इसका मतलब है कि आपको किस्त के पैसे वापस नहीं करने हैं। जबकि अगर स्क्रीन पर रिफंड का अमाउंट दिख रहा है, तो आपको ये पैसे रिटर्न करने हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed