PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार की कई सारी ऐसी योजनाएं हैं जिनसे जुड़कर आप उस योजना का लाभ ले सकते हैं। बशर्ते आप उस योजना के लिए पात्र हों। गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए भारत सरकार ये योजनाएं चलाती है। जैसे, भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है।
PM Kisan Yojana: किन किसानों की और क्यों अटक सकती है 20वीं किस्त? यहां जानें किसान
PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये मिलते हैं और अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं।
किन किसानों की अटक सकती है 20वीं किस्त?
नंबर 1
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए समय रहते किसानों को ये काम करवा लेना चाहिए। सरकार उन लोगों को किस्त जारी नहीं करती है जो ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं।
- अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इस काम को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं। इसके अलावा आप योजना के आधिकारिक पोर्टल Pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं या आप एप पर से भी ये काम करवा सकते हैं।
नंबर 2
- जो किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें भू-सत्यापन करवाना जरूरी होता है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसमें लाभार्थियों की जमीन का वेरिफिकेशन होता है।
नंबर 3
- किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए आधार लिंकिंग भी करवानी होती है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसमें आपको अपने बैंक जाकर अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना होता है।