फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान सावधान: अगर जलाई पराली तो क्या नहीं मिलेंगे पीएम किसान योजना के पैसे? यहां जानें

Wed, 25 Oct 2023 02:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 25 Oct 2023 02:38 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: stubble burning farmers will not get 6 thousand rupees check details
PM Kisan Samman Nidhi: पराली जलाने पर कितना जुर्माना लग सकता है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आप हर बार सर्दी का मौसम आते ही एक समस्या के बारे में ज्यादा सुनते होंगे? और वो है पराली को जलाना। दरअसल, इसे जलाने से प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है, किसानों की जमीन भी बंजर होने लगती है। साथ ही हर साल पराली जलाने से मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा में भी कमी देखी जा रही है। बावजूद इसके काफी ज्यादा पराली जलाने के मामले सामने आते हैं। इसलिए अब उत्तर प्रदेश सरकार ने पराली जलाने से किसानों को रोकने के लिए एक सख्त कदम उठाया है और इसका असर सीधे तौर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जुड़े किसानों पर पडे़गा। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं ये कदम क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana: stubble burning farmers will not get 6 thousand rupees check details
PM Kisan Samman Nidhi: पराली जलाने पर कितना जुर्माना लग सकता है? - फोटो : istock

अटक सकती है किस्त

  • उत्तर प्रदेश में स्थित गाजीपुर कृषि विभाग के मुताबिक, उन्होंने अपने जिले में पराली जलाने वाले किसानों को लेकर एक फैसला किया है। अगर कोई किसान पराली जलाता है, तो ऐसे किसानों को पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाले आर्थिक लाभ से वंचित रखा जा सकता है।
PM Kisan Yojana: stubble burning farmers will not get 6 thousand rupees check details
PM Kisan Samman Nidhi: पराली जलाने पर कितना जुर्माना लग सकता है? - फोटो : istock
  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। ऐसे में अगर कोई किसान पराली जलाता है, तो वो इस लाभ से वंचित रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: stubble burning farmers will not get 6 thousand rupees check details
PM Kisan Samman Nidhi: पराली जलाने पर कितना जुर्माना लग सकता है? - फोटो : istock

जुर्माने का भी है प्रावधान

  • अगर कोई किसान पराली जलाता है, तो उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कृषि विभाग के मुताबिक, 2 एकड़ या उससे कम क्षेत्रफल वाले किसानों को खेतों में पराली जलाने के लिए 2500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: stubble burning farmers will not get 6 thousand rupees check details
PM Kisan Samman Nidhi: पराली जलाने पर कितना जुर्माना लग सकता है? - फोटो : istock
  • अगर भूमि 2 से 5 एकड़ के बीच है, तो पराली जलाने पर आपके ऊपर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जबकि, अगर भूमि 5 एकड़ से अधिक है और ऐसे में आप पराली जलाते हैं, तो आपके ऊपर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed