फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या 21वीं किस्त भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं जारी या नहीं? यहां जानें किसान

Tue, 19 Aug 2025 11:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Aug 2025 11:36 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना की अब तक 20 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 21वीं किस्त की है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपको ये लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Be Released by PM Modi Know Reason Why
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana 21st Installment: सरकार जब भी किसी योजना की शुरुआत करती है तो सबसे पहले ये देखती है कि उस योजना का लाभ कितने लोगों तक पहुंच रहा है और किस-किस वर्ग को मिल सकता है। इसके लिए योजना की एक पात्रता सूची बनाई जाती है जिसका उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देना होता है। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।



ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किस महीने में जारी हो सकती है 21वीं किस्त और कितने पैसे आएंगे बैंक खाते में? यहां जानें किसान

दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत सिर्फ उन किसानों को लाभ दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र हैं। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना में आवेदन कर हर साल 6 हजार रुपये प्राप्त कर सकते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है और इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ये किस्त जारी कर सकते हैं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 21st Installment Be Released by PM Modi Know Reason Why
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कौन जारी करेगा? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलता है योजना में?

  • अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना के तहत सिर्फ पात्र किसानों को लाभ दिया जाता है जिसमें सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है और इस पैसे को सीधे लाभार्थियों को बैंक खाते में भेजा जाता है।
PM Kisan Yojana 21st Installment Be Released by PM Modi Know Reason Why
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

कौन कर सकता है किस्त जारी?

  • पीएम किसान योजना के तहत 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है। योजना के तहत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है यानी कुल 20 बार लाभार्थियों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। इसी क्रम में अब बारी 21वीं किस्त की है। ऐसे में क्या हर बार की तरह इस किस्त को भी पीएम नरेंद्र मोदी ही जारी करेंगे? अगर पिछली किस्तों को देखें तो माना जा रहा है कि 21वीं किस्त भी पीएम नरेंद्र मोदी ही जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Be Released by PM Modi Know Reason Why
वाराणसी में पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

आयोजित होता है पूरा कार्यक्रम

  • दरअसल, पीएम किसान योजना की किसी भी किस्त को जारी करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जैसे, पिछली यानी 20वीं किस्त के लिए वाराणसी में एक कार्यक्रम किया गया था। यहां से पीएम नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से 9.70 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 20वीं किस्त भेजी। कार्यक्रम में पीएम मोदी किसानों से संवाद भी करते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Be Released by PM Modi Know Reason Why
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कौन जारी करेगा? - फोटो : Adobe Stock

किसे और कितना मिलता है लाभ?

  • पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद अगर आपको भी चाहिए, तो जान लें कि ये सिर्फ उन किसानों को मिलती है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इसके अलावा योजना का लाभ किसी को नहीं दिया जाता। योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं जिन्हें सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। इस पैसे को सरकार डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed