PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर, 2023 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी की थी। पीएम मोदी ने डीबीटी के माध्यम से देश के 8 करोड़ से भी अधिक किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये डाले थे। खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त आने के बाद देश के करोड़ों किसान काफी खुश हैं। देश के कई किसानों के खाते में अभी तक 15वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। क्या आपके खाते में भी 15वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं?
PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आया पैसा, अगली किस्त भी नहीं आएगी, जानिए क्या है वजह
इन किसानों को मिलता है लाभ
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा उठाने के लिए किसान भारत का नागरिक होना चाहिए। किसान को भूमि का मालिक होना चाहिए। किसान के पास कुल भूमि क्षेत्रफल 2 हेक्टेयर से अधिक नहीं होना चाहिए। किसान का परिवार कोई सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। इसके अलावा किसान के परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
जानिए किन किसानों को नहीं मिला लाभ
पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त का फायदा उन किसानों को नहीं मिला है, जिन्होंने इसके लिए आवेदन नहीं किया था। वह किसान भी शामिल है, जिनका आवेदन स्वीकार नहीं हुआ था। उन किसानों को भी नहीं मिला, जिन्होंने योजना के पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं किया था। योजना के शर्तों का उल्लंघन करने वाले किसानों को भी इसका फायदा नहीं मिला।
PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाने के लिए ऐसे करें आवेदन, मिलेंगे ये बड़े फायदे
अगर आप किसान योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, तो आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहिए।
Property Tax: नई जमीन या मकान खरीदने वाले तुरंत भर दें टैक्स, नहीं तो जब्त कर ली जाएगी संपत्ति
अगर किसान का नाम लाभार्थी सूची में नहीं है, तो उसे योजना के लिए आवेदन करना चाहिए। योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पत्र उपलब्ध है।