PM Kisan Yojana: जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी देश के लोगों के लिए कई तरह की योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं के लिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को काफी फायदा भी पहुंच रहा है। जैसे- किसानों को ही ले लीजिए। इनके लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। इस योजना में किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। वहीं, इस बार किसानों को जल्द 14वीं किस्त मिल सकती है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त किसी कारण अटके नहीं तो आपको तीन काम करवाने अनिवार्य हैं। इनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
{"_id":"6495293f521544cf1609c92a","slug":"pm-kisan-yojana-must-complete-these-work-to-get-14th-kist-of-pm-kisan-yojana-2023-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अभी भी है मौका तुरंत करवा लें ये तीन काम, वरना अटक सकती है 14वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अभी भी है मौका तुरंत करवा लें ये तीन काम, वरना अटक सकती है 14वीं किस्त
Fri, 23 Jun 2023 10:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:49 AM IST
विज्ञापन
किन कारणों से किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन कारणों से किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
ये हैं वो तीन काम:-
पहला काम
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
किन कारणों से किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
- अगर आपने अब तक किसी कारण ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपके पास अब भी एक मौका है। ऐसे में आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए भी आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन कारणों से किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
दूसरा काम
- भू-सत्यापन करवाना भी योजना से जुड़े किसानों के लिए अनिवार्य है। अगर आप किसी कारण ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त से वंचित रह सकते है। इसलिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर इस काम को जरूर करवा लें।
विज्ञापन
किन कारणों से किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
तीसरा काम
- पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करवाना भी जरूरी है। जो किसान अगर ऐसा नहीं करता है, तो वो किस्त से वंचित रह सकता है। इसलिए अपने बैंक की ब्रांच में जाकर इस काम को जल्द से जल्द करवा लें।