फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अब बचे हैं महज कुछ दिन, 12वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान तुरंत करें ये काम

Sun, 24 Jul 2022 11:48 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Latest Update Farmers Complete Their E-KYC to Get 12th Installment Money
PM Kisan Yojana ekyc - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana ekyc: अगर आपने अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आपको ये काम जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। अगर आप समय रहते इस काम को नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपको आने वाली 12वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। देश भर में किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत देश भर में करोड़ों किसानों को हर साल 3 किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कुल 11 किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है। वहीं आने वाले कुछ महीनों में सरकार द्वारा 12वीं किस्त भी भेजी जा सकती है।

PM Kisan Yojana Latest Update Farmers Complete Their E-KYC to Get 12th Installment Money
PM Kisan Yojana ekyc - फोटो : istock

ऐसे में आपको 12वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए तुरंत किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। सरकार ने ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 31 जुलाई तय की है।

PM Kisan Yojana Latest Update Farmers Complete Their E-KYC to Get 12th Installment Money
PM Kisan Yojana ekyc - फोटो : iStock

ऐसे में आपको बिना रुकावट प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए इस डेडलाइन से पहले अपनी ई-केवाईसी करा लेनी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Latest Update Farmers Complete Their E-KYC to Get 12th Installment Money
PM Kisan Yojana ekyc - फोटो : iStock

ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। इसके बाद आपको फार्मर कॉर्नर के विकल्प का चयन करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana Latest Update Farmers Complete Their E-KYC to Get 12th Installment Money
PM Kisan Yojana ekyc - फोटो : iStock

इसके बाद आपको नए पेज पर अपने आधार संख्या को दर्ज करके सर्च टैब पर क्लिक करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करते ही आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक हो जाएगी। पीएम किसान के पोर्टल पर ई-केवाईसी करते सयम आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये प्रक्रिया काफी आसान है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed