फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Scheme: क्या है सरकार की लखपति दीदी योजना, जिसके अंतर्गत सरकार दे रही बिना ब्याज के 5 लाख रुपये का लोन

Wed, 14 Aug 2024 02:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 14 Aug 2024 02:52 PM IST
विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana Registration Process, Benefits And Document Requirement
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : Istock

Lakhpati Didi Yojana: देश में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजना का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। सरकार की इस स्कीम का नाम लखपति दीदी योजना है। इस योजना का संचालन खासतौर पर महिलाओं के लिए किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों में आपने लखपति दीदी योजना का जिक्र कई बार सुना होगा। इसके अलावा अंतरिम बजट पेश करते समय निर्मला सीतारमण ने भी इस योजना का जिक्र किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि स्कीम के अंतर्गत सरकार 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं लखपति दीदी योजना के बारे में विस्तार से - 

Lakhpati Didi Yojana Registration Process, Benefits And Document Requirement
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : Istock

यह स्कीम महिलाओं के लिए एक स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर उन्हें पैसा कमाने योग्य बनाया जाता है। योजना महिलाओं को आर्थिक स्तर पर मजबूत करती है और उनको स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। 

Lakhpati Didi Yojana Registration Process, Benefits And Document Requirement
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : Istock

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। इस लोन पर महिलाओं को किसी प्रकार का ब्याज नहीं देना होता है। यानी महिलाएं इस योजना के अंतर्गत अपना बिजनेस शुरू करने के लिए ब्याज मुक्त लोन लोन ले सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana Registration Process, Benefits And Document Requirement
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : Istock

स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं को किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। अगर आप अपना बिजनेस शुरू करने के लिए लोन लेना चाहती हैं तो इसके लिए आपको क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह कार्यालय में जाकर अपने जरूरी दस्तावेज और बिजनेस प्लान को जमा करना है। 

विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana Registration Process, Benefits And Document Requirement
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : Istock

इसके बाद आपके आवेदन को वेरिफाई करके अप्रूव किया जाएगा। लखपति दीदी योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है वरना आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम प्रूफ, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed