फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2025: क्या बजट में बढ़ाई जा सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की राशि? यहां जानें

Sat, 01 Feb 2025 08:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 01 Feb 2025 08:14 AM IST
सार

पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को उम्मीद है है कि बजट-2025 में किस्त के पैसों में इजाफा किया जा सकता है। मौजूदा समय में पात्र किसानों को 6 हजार रुपये सालाना देने का प्रावधान है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana Installment Amount Increase Expectations from Budget 2025 Farmers Scheme PM Kisan News
किसानों को बजट में मिल सकता है बढ़ी किस्त का लाभ? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार की एक योजना किसानों के लिए है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और हर साल 6 हजार रुपये का लाभ ले रहे हैं। इन पैसों को किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। सरकार डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे हस्तांतरित करती है।



अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो आपको किस्त का लाभ मिलता होगा। इसी क्रम में अब चर्चा है कि क्या किसानों को दी जाने वाली किस्त में बजट-2025 में बढ़ोतरी की जा सकती है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि क्या किसानों की दी जाने वाली किस्त में बढ़ोतरी का एलान बजट में हो सकता है? अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana Installment Amount Increase Expectations from Budget 2025 Farmers Scheme PM Kisan News
किसानों को बजट में मिल सकता है बढ़ी किस्त का लाभ? - फोटो : Adobe Stock

मौजूदा समय में क्या लाभ मिलते हैं?

  • जो भी लोग पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें सरकार की तरफ से किस्त का लाभ दिया जाता है। इसमें पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को दिया जाता है। इस पैसे को सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है।
PM Kisan Yojana Installment Amount Increase Expectations from Budget 2025 Farmers Scheme PM Kisan News
किसानों को बजट में मिल सकता है बढ़ी किस्त का लाभ? - फोटो : Adobe Stock

क्या बढ़ सकती है किस्त?

  • जैसा कि 1 फरवरी 2025 को बजट-2025 संसद में पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश के सामने बजट पेश करेंगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए भी एक एलान हो सकता है। जानकार मान रहे हैं कि किसानों को जो 6 हजार रुपये सालाना आर्थिक मदद दी जाती है, उसे बढ़ाकर 10 या 12 हजार रुपये सालाना किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Installment Amount Increase Expectations from Budget 2025 Farmers Scheme PM Kisan News
किसानों को बजट में मिल सकता है बढ़ी किस्त का लाभ? - फोटो : एक्स/निर्मला सीतारमण
  • अगर सरकार ऐसा करती है तो किसानों के लिए अच्छी खबर हो सकती है। हालांकि, किस्त में बढ़ोतरी की जाएगी या नहीं इसके लिए तो बजट पेश होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। 1 फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री केंद्र बजट पेश करेंगी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार आठवां बजट होगा।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Installment Amount Increase Expectations from Budget 2025 Farmers Scheme PM Kisan News
किसानों को बजट में मिल सकता है बढ़ी किस्त का लाभ? - फोटो : एएनआई (फाइल)

कब जारी होगी 19वीं किस्त?

  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि 24 फरवरी 2025 को 19वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम बिहार के भागलपुर जाने का है। यहां से वे 19वीं किस्त जारी करेंगे और साथ ही किसानों से संवाद करने का भी प्लान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed