15th Installment of PM Kisan Yojana: क्या आप देश में चलने वाली किसी सरकारी योजना का लाभ लेते हैं? अगर नहीं, तो आप चेक कर सकते हैं कि क्या आप किसी योजना के लिए पात्र हैं या नहीं और अगर आप पात्र हैं, तो फिर आप इनसे जुड़कर लाभ ले सकते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इस योजना से जुड़े लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है, लेकिन अगर इस बार जारी होने वाली 15वीं किस्त का आप लाभ लेना चाहते हैं, तो एक काम आपको जरूर करवाना होगा जिसके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर ये कौन सा काम है और किसानों को ये करवाना क्यों जरूरी है। अगली स्लाइड्स में आप इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं...
{"_id":"6526398c3680db58f206a869","slug":"pm-kisan-yojana-how-can-farmers-get-e-kyc-done-check-here-2023-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसान ध्यान से करवा लें ये एक काम, वरना अटक सकती है 15वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसान ध्यान से करवा लें ये एक काम, वरना अटक सकती है 15वीं किस्त
Wed, 11 Oct 2023 11:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:36 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : istock
- दरअसल, ये काम है ई-केवाईसी जिसे पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को करवाना अनिवार्य है। अगर आप इसे नहीं करवाते हैं, तो नियमों के तहत आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए ई-केवाईसी को जितना जल्दी हो सके उतना करवा लें।
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी:-
पहला तरीका
- अगर आप ई-केवाईसी करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं। यहां ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करके आप इस काम को घर बैठे ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : istock
दूसरा तरीका
- वहीं, अगर आप चाहें तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां आपकी बायोमेट्रिक बेस्ड ई-केवाईसी की जाती है, जिसमें आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : istock
तीसरा तरीका
- अगर आपने किसी कारण अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप बैंक जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं। यहां पर आपको ई-केवाईसी का फॉर्म भरना होता है और आधार कार्ड जैसे बाकी संबंधित दस्तावेज लगाकर फॉर्म जमा करना होता है।