फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर 18वीं किस्त के बारे में कुछ भी है जानना, तो किसान इन नंबर्स पर कर सकते हैं कॉल

Thu, 01 Aug 2024 12:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 Aug 2024 12:57 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Helpline Number for 18th Kist
किसान इन नंबर्स पर कर सकते हैं कॉल। - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Helpline Numbers Details For Farmers: जब भी आप किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो पहले आपकी पात्रता चेक होती है और जब आप पात्र होते हैं, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है। हर योजना की अलग-अलग पात्रता और अलग-अलग लाभ होते हैं। जैसे- भारत सरकार किसानों के लिए जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है उसके अंतर्गत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त पात्र किसानों को दी जाती है। योजना के अंतर्गत अब तक 17 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं जो अगली किस्त के बारे में या फिर योजना से जुड़ी कोई जानकारी चाहते हैं तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इन नंबर के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...

PM Kisan Yojana Helpline Number for 18th Kist
किसान इन नंबर्स पर कर सकते हैं कॉल। - फोटो : Istock

कब जारी हो सकती है 18वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 17 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है। वैसे तो अभी किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन किस्त जारी होने के चार महीने अक्तूबर माह में पूरे हो रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अक्तूबर महीने में 18वीं किस्त जारी हो सकती है।
PM Kisan Yojana Helpline Number for 18th Kist
किसान इन नंबर्स पर कर सकते हैं कॉल। - फोटो : Freepik

किसानों को चाहिए मदद, तो इन नंबर्स पर कर सकते हैं कॉल:-

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपको किस्त के बारे में कुछ जानना है तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। दरअसल, ये हेल्पलाइन नंबर 155261 है। किसान इस नंबर पर कॉल करके उचित मदद पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Helpline Number for 18th Kist
किसान इन नंबर्स पर कर सकते हैं कॉल। - फोटो : Freepik
  • आप योजना के टोल फ्री नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं जो कि 1800115526 है। अगर आपको योजना के बारे में कुछ जानना है, आवेदन के बारे में कुछ जानना है या फिर आपकी कोई शिकायत है तो आप इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। टोल फ्री होने के कारण आपको इन नंबर पर कॉल करने का कोई शुल्क नहीं देना होता है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Helpline Number for 18th Kist
किसान इन नंबर्स पर कर सकते हैं कॉल। - फोटो : Freepik
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अगर आपको कोई मदद चाहिए या योजना को लेकर आपका कोई सवाल है आदि। ऐसे में आप योजना के इस 011-23381092 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। योजना के लिए इस नंबर को काफी पहले ही लॉन्च किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed