15th Installment of PM Kisan Yojana: देश के किसानों के लिए जहां राज्य सरकारें कई योजनाएं चलाती है, तो वहीं केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों की आर्थिक मदद करती है। मौजूदा समय में इस योजना का लाभ करोड़ों की संख्या में किसान ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद पात्र किसानों को मिलती है। इसी कड़ी में बीती 15 नवंबर को 15वीं किस्त जारी की गई, जिसका लाभ लगभग 8 करोड़ से भी ज्यादा पात्र किसानों को मिला। पर कई किसान ऐसे भी हैं जिनको अब तक किस्त का लाभ नहीं मिला है। ऐसे में इन किसानों के पास कुछ विकल्प अब भी मौजूद है, जिससे उन्हें अटकी हुई किस्त मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं वो क्या तरीके हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"655d8f2e1114f9ce4b0b56a2","slug":"pm-kisan-yojana-farmers-did-not-get-2-thousand-rupees-even-after-15th-installment-release-2023-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर अब तक खाते में नहीं आई 15वीं किस्त तो तुरंत करें ये काम, मिल सकते हैं पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर अब तक खाते में नहीं आई 15वीं किस्त तो तुरंत करें ये काम, मिल सकते हैं पैसे
Wed, 22 Nov 2023 10:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:51 AM IST
विज्ञापन
अटकी हुई 15वीं किस्त कैसे ले सकते हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटकी हुई 15वीं किस्त कैसे ले सकते हैं?
- फोटो : istock
इन हेल्पलाइन नंबर्स पर कर सकते हैं संपर्क:-
- अगर आप योजना से जुडे़ हैं और किसी कारण आपकी किस्त नहीं आई है, तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल करके उचित मदद ले सकते हैं।
अटकी हुई 15वीं किस्त कैसे ले सकते हैं?
- फोटो : istock
- वहीं, योजना का एक दूसरा नंबर 1800115526 है। आप इस नंबर पर भी कॉल करके मदद पा सकते हैं। आपकी किस्त क्यों नहीं आई है, किन कारणों की वजह से अटकी है, जैसी अन्य जानकारी आप इस नंबर से ले सकते हैं। इनके अलावा आप 011-23381092 नंबर पर भी कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटकी हुई 15वीं किस्त कैसे ले सकते हैं?
- फोटो : istock
करवा लें ये काम:-
नंबर 1
- अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में आप इस काम को तुरंत पूरा करवा लें। अपने नजदीकी सीएससी सेंटर, ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर या बैंक से भी आप ई-केवाईसी का काम करवा सकते हैं।
विज्ञापन
अटकी हुई 15वीं किस्त कैसे ले सकते हैं?
- फोटो : istock
नंबर 2
- वहीं, जिन किसानों ने भू-सत्यापन नहीं करवाया है, उन किसानों की भी किस्त अटक गई है। इसके अलावा जिन किसानों के फॉर्म में गलती है, बैंक खाता संख्या गलत है या फिर आधार सीडिंग नहीं हुई है आदि। ऐसे लोगों को ये काम तुरंत करवा लेने चाहिए, ताकि उनको अटकी हुई किस्त मिल जाए।