PM Kisan Yojana 12th Installent: हमारे देश में खेती करने वाले किसानों की संख्या आज भी काफी ज्यादा है। किसान दिन-रात खेतों में मेहनत करके फसल उगाता है, लेकिन कई बार देखने में आता है कि किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए देश में कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है, जिनमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है, और इसमें पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक 11 किस्तों के पैसे जारी हो चुके हैं और अब सभी लाभार्थियों को 12वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं, जिससे आपको पता चल सकता है कि आपको पैसे मिलेंगे या नहीं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में स्टेटस चेक करने के प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...
PM Kisan Yojana: अगर आपके खाते में भी लिखा है ये मैसेज, तो आने वाले हैं किस्त के पैसे, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन से स्टेटस का क्या मतलब?
पहला स्टेटस
- जब आप ऑनलाइन स्टेटस चेक करेंगे, तो आपको यहां पर तीन रहत के स्टेटस नजर आएंगे। इसमें पहला 'वेटिंग फॉर अप्रूवल बाय स्टेट' है, जिसका मतलब है कि अभी राज्य सरकार से अप्रूवल नहीं आया है।
दूसरा स्टेटस
- दूसरा स्टेटस 'रिक्वस्ट फॉर ट्रांसफर' है, जिसका मतलब है कि राज्य की तरफ से किसान का डाटा चेक कर लिया गया है और केंद्र से पैसे ट्रांसफर करने के लिए अनुरोध किया गया है।
तीसरा स्टेटस
- तीसरा स्टेटस 'एफटीओ इज जनरेटेड एंड पेमेंट कंफर्मेशन इज पेंडिंग' है। इस स्टेटस का मतलब होता है कि पैसे ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है, और अब कुछ दिनों में लाभार्थी के बैंक खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।
ऐसे चेक कर सकते हैं अपने खाते का स्टेटस:-
स्टेप 1
- अपनी किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है
- फिर 'किसान कॉर्नर' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें