फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saving Tips: महीने की शुरुआत में खर्च हो जाते हैं सारे पैसे, तो इन टिप्स को अपनाकर कर सकते हैं अच्छी खासी बचत

Wed, 07 Sep 2022 11:00 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 07 Sep 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
How to Save Extra Money every Month Know These Money Saving Tips in Hindi
Money Saving Tips in Hindi - फोटो : Istock

Money Saving Tips in Hindi: अक्सर महीने की शुरुआत में हमारी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा ईएमआई, रूम रेंट, बच्चों की स्कूल फीस आदि जगहों पर खर्च हो जाता है। ऐसे में पूरे महीने का खर्चा चलाना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती बन जाती है। अगर आपकी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा इन्हीं सब चीजों पर खर्च हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ शानदार सेविंग टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आप हर महीने अपनी अच्छी खासी बचत कर सकेंगे। बचत के इन पैसों को आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश भी कर सकते हैं। पैसे बचत करने के ये स्मार्ट तरीके आपके लिए काफी फायदेमंद हैं। इन पैसों की बचत करके आप भविष्य में अपने लिए अच्छे खासे फंड को जुटा सकेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

How to Save Extra Money every Month Know These Money Saving Tips in Hindi
Money Saving Tips in Hindi - फोटो : Istock

खर्चों के लिए एक व्यवस्थित रणनीति को करें तैयार

आपको अपने खर्चों के लिए व्यवस्थित रणनीति को तैयार करना चाहिए। खर्चों का लेखा-जोखा तैयार करके आप इस बारे में आसानी से जान सकेंगे कि आपको अपने पैसे कैसे और कहां खर्च करने चाहिए। इससे आप अपने पैसों को काफी व्यवस्थित ढंग से मैनेज कर सकेंगे। 

How to Save Extra Money every Month Know These Money Saving Tips in Hindi
Money Saving Tips in Hindi - फोटो : Istock

फिजूल खर्चों पर लगाएं लगाम

हम में से कई लोगों की आदत फिजूल खर्चे करने की होती है। महीने की शुरुआत में ही कई लोग अपनी सैलरी के पैसों को फिजूल जगहों पर खर्च कर देते हैं। ऐसे में आपको अपने गैर-जरूरी खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए। आप अपने गैर जरूरी खर्चों को किसी अच्छी जगह पर निवेश कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Save Extra Money every Month Know These Money Saving Tips in Hindi
Money Saving Tips in Hindi - फोटो : Istock

सैलरी के 30 प्रतिशत हिस्से की करें बचत

कोशिश करें की आप अपनी सैलरी के 30 प्रतिशत हिस्से की बचत करें। बचत के इन पैसों को आप एफडी, म्यूचुअल फंड या किसी सरकारी बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। ये पैसे आपके भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने का काम करेंगे। 

विज्ञापन
How to Save Extra Money every Month Know These Money Saving Tips in Hindi
Money Saving Tips in Hindi - फोटो : Istock

शॉपिंग को अपनी हॉबी बनाने से बचें

आपको शॉपिंग को अपनी हॉबी बनाने से बचना चाहिए। अक्सर लोग शॉपिंग को अपनी आदत का हिस्सा बना लेते हैं। ऐसे में वो गैर-जरूरी चीजों को भी महंगे दामों पर खरीदने लगते हैं। ऐसे में पैसों की काफी बर्बादी हो जाती है। इस कारण आपको शॉपिंग को अपनी हॉबी बनाने से बचना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed