फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: पति-पत्नी दोनों को एक साथ स्कीम का लाभ मिलेगा या नहीं? जानिए कब आ रही 22वीं किस्त

Tue, 13 Jan 2026 09:43 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 13 Jan 2026 09:43 AM IST
सार

PM Kisan 22nd installment: अगर आपके घर में पति और पत्नी दोनों ने पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया है तो पहले जान लीजिए कि आप दोनों में से किसे इसका लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligibility Husband and Wife Both Get Benefits Together Know PM Kisan 22nd Installment Update
पति और पत्नी दोनों को एकसाथ क्या मिल सकता है इस स्कीम का लाभ? - फोटो : pmkisan.gov.in
PM Kisan 22nd installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय को मजबूत करना और खेती से जुड़ी जरूरतों में सहायता प्रदान करना है। 

पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवार को हर साल 6,000 रुपये की मदद दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। ऐसे में किसानों को अब 22वीं किस्त का इंतजार है। इस बार सरकार ने साफ कर दिया है कि e-KYC और Farmer ID से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी होगा, अन्यथा किस्त अटक सकती है।

इसके अलावा इस बार कई मामले ऐसे सामने आ रहे हैं जिसमें पति-पत्नी दोनों ने इस योजना के लिए आवेदन किया है। ऐसे में आपको ये जानने की जरूरत है कि इस मामले में नियम क्या कहता है ? यहां हम आपको बताएंगे कि पति और पत्नी दोनों को एक साथ इस योजना का लाभ मिल सकता है या नहीं।
PM Kisan Yojana Eligibility Husband and Wife Both Get Benefits Together Know PM Kisan 22nd Installment Update
पति और पत्नी दोनों को एकसाथ क्या मिल सकता है इस स्कीम का लाभ? - फोटो : AdobeStock
पति और पत्नी दोनों को लाभ मिलेगा या नहीं?
  • पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार एक किसान परिवार से केवल एक ही व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है।
  •  यदि पति और पत्नी दोनों किसान हैं, तब भी दोनों को अलग-अलग 6,000 रुपये नहीं मिलेंगे। 
  • परिवार में किसी एक सदस्य को ही लाभार्थी माना जाता है। 
  • दोनों के नाम जमीन होने पर भी दोहरी किस्त लेना नियमों के खिलाफ है।
  •  पकड़े जाने पर सरकार पूरी राशि की रिकवरी कर सकती है।

PM Kisan Yojana Eligibility Husband and Wife Both Get Benefits Together Know PM Kisan 22nd Installment Update
पति और पत्नी दोनों को एकसाथ क्या मिल सकता है इस स्कीम का लाभ? - फोटो : AdobeStock
22वीं किस्त कब आएगी?

 PM किसान योजना की 22वीं किस्त फरवरी 2026 अंत तक जारी की जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligibility Husband and Wife Both Get Benefits Together Know PM Kisan 22nd Installment Update
पति और पत्नी दोनों को एकसाथ क्या मिल सकता है इस स्कीम का लाभ? - फोटो : Adobe Stock
नए नियम क्या हैं?
  • 22वीं किस्त पाने के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया गया है। 
  • जिन किसानों ने ये प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है।
  • आप पीएम किसान पोर्टल पर या फिर CSC सेंटर पर जाकर ईकेवाइसी करा सकते हैं।
 
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligibility Husband and Wife Both Get Benefits Together Know PM Kisan 22nd Installment Update
पति और पत्नी दोनों को एकसाथ क्या मिल सकता है इस स्कीम का लाभ? - फोटो : AdobeStock
कैसे चेक करें स्टेटस ?
  •  PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • अब 'Know Your Status' ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद यहां रजिस्ट्रेशन नंबर भरें
  •  नंबर याद नहीं है तो 'Know Your Registration Number' पर क्लिक करें
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें* 'Get Details' पर क्लिक करें
  • आखिर में क्लिक करके अपना स्टेटस देख लें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed