देश में करोड़ों किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इन आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं को चला रही हैं, ताकि खेती किसानी करते समय किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2019 में एक बेहद ही शानदार योजना को शुरू किया था। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। भारत सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस राशि को हर साल किसानों के खाते में 3 किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। भारत सरकार अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 21 किस्तें ट्रांसफर कर चुकी है।
PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! जल्द जारी हो सकती है 21वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2 हजार रुपये
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 09 Nov 2025 05:35 PM IST
सार
PM Kisan 21st Installment Date: इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। भारत सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन