फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त, चेक करें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में

Wed, 05 Nov 2025 09:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 05 Nov 2025 09:58 AM IST
सार

PM Kisan Nidhi Scheme: पीएम किसान योजना के तहत इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आपको ये किस्त मिलेगी या नहीं? यहां आप ये चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Status Check Task to Complete EKYC Land Verification and Aadhaar Linking
21 वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : AdobeStock

PM Kisan Yojana 21st Installment: अगर आप एक किसान हैं, तो आप सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। दरअसल, किसानों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और तब जाकर कहीं वे खेत में फसल लगा पाते हैं। इसलिए सरकार किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है।

इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और किसानों को अब तक कुल 20 किस्त मिल चुकी हैं। वहीं, इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है। पर क्या आप जानते हैं कि किन किसानों की किस्त अटक सकती है और क्यों? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं किन किसानों की और क्यों किस्त अटक सकती है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 21st Installment Status Check Task to Complete EKYC Land Verification and Aadhaar Linking
21 वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

जानें किन किसानों की और क्यों अटक सकती है 21वीं किस्त

नंबर 1

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन आपने अगर ई-केवाईसी काम नहीं करवाया है या आप तय समय के भीतर इस काम को नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अगर आपको किस्त का लाभ लेना है तो ई-केवाईस जरूर करवा लें।
PM Kisan Yojana 21st Installment Status Check Task to Complete EKYC Land Verification and Aadhaar Linking
21 वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • आप चाहते हैं कि आपको पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ मिले तो इसे लिए जरूरी है कि आप भू-सत्यापन का काम करवा लें। वो भी तय समय के भीतर, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। ई-केवाईसी की तरह ही ये भी जरूरी काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Status Check Task to Complete EKYC Land Verification and Aadhaar Linking
21 वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ अगर आपको बतौर लाभार्थी चाहिए तो आपको एक और काम करवाना होता है और वो है आधार लिंकिंग का काम। इसमें आपको अपना आधार कार्ड अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है, लेकिन जो किसान इस काम को नहीं करवाते हैं उनकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Status Check Task to Complete EKYC Land Verification and Aadhaar Linking
21 वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

21वीं किस्त कब आ सकती है?

  • योजना से जुड़े किसानों को इस बार 21वीं किस्त मिलनी है। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं आई है। पर माना जा रहा है कि ये किस्त जल्द जारी हो सकती है। नवंबर महीने में ही किस्त जारी हो सकती है और करोड़ों किसानों को इस किस्त का लाभ मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed