PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में 2,000 रुपये आते हैं, जो हर चार महीने में किसान भाइयों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए हस्तांतरित की किए जाते हैं। 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वीं किस्त जारी की थी, जिसमें 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को 22,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी गई। अब किसान 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए, जानते हैं कि 20वीं किस्त कब आ सकती है और इसका स्टेटस आप कैसे चेक कर सकते हैं।
PM Kisan Nidhi Yojana : किस महीने आ सकती है खाते में 20वीं किस्त? ऐसे चेक करें स्टेटस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:18 PM IST
सार
PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Date : भारत सरकार किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसान भाइयों को तीन किस्तों में 6000 रुपयों का आर्थिक सहायता देती है। अब तक 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि 20वीं किस्त कब तक खाते में क्रेडिट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन