फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इस बार कितने किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त? चेक करें आपके बैंक अकाउंट में आएंगे पैसे या नहीं

Wed, 09 Jul 2025 09:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 09 Jul 2025 09:56 AM IST
सार

PM Kisan Yojana Ki Kist Kin Farmers Ko Milegi: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो क्या आप जानते हैं कि इस बार योजना के तहत 20वीं किस्त कितने किसानों को मिलेगी? इस बारे में यहां जानने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Update How Many Farmers Will Get 20 Kist PM Kisan Check Bank Status
पीएम किसान योजना के किसानों को 20वीं किस्त कब मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें किसी तरह की आर्थिक मदद तो नहीं दी जाती, पर इनमें कई अन्य तरह की मदद देने का प्रावधान होता है। जैसे, सब्सिडी या कोई और मदद आदि। वहीं, कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें आर्थिक मदद दी जाती हैं और इनमें राज्य और केंद्र सरकार दोनों की अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या पीएम मोदी इस बार बिहार के मोतिहारी से जारी करेंगे 20वीं किस्त? जानिए लेटेस्ट अपडेट

इस क्रम में एक योजना है जो किसानों के लिए चलती है और इस योजना के तहत भी सिर्फ आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। दरअसल, ये योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये प्राप्त कर सकते हैं। इस बार योजना की 20वीं किस्त जारी होने वाली है। ऐसे में जानने की कोशिश करते हैं कि इस बार कितने किसानों को ये किस्त मिल सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 20th Installment Update How Many Farmers Will Get 20 Kist PM Kisan Check Bank Status
पीएम किसान योजना के किसानों को 20वीं किस्त कब मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

आपको मिलेगी किस्त या नहीं? ऐसे करें चेक

स्टेप 1

  • अगर आपको जानना है कि आपको 20वीं किस्त मिलेगी या नहीं, तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होता है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले  योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • आप चाहें तो योजना की किसान एप पर भी जा सकते हैं
  • अब आपको यहां पर कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे
PM Kisan Yojana 20th Installment Update How Many Farmers Will Get 20 Kist PM Kisan Check Bank Status
पीएम किसान योजना के किसानों को 20वीं किस्त कब मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • नजर आ रहे कई सारे ऑप्शन में से आपको 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब आपको यहां पर अपना वो रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होता है, जो योजना से जुड़ते समय आपको मिलता है
  • किसी कारण अगर आपके पास ये नहीं है, तो आप इसका पता लगा सकते हैं
  • इसके लिए आपको 'Know your registration no.' पर क्लिक करना है और फिर आप ये नंबर पता लगा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Update How Many Farmers Will Get 20 Kist PM Kisan Check Bank Status
पीएम किसान योजना के किसानों को 20वीं किस्त कब मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद स्क्रीन पर जो कैप्चा दिया है उसे भरें
  • फिर आपको 'गेट ओटीपी' पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • इस आए हुए ओटीपी को भरें और फिर आपको 'गेट डिटेल' पर क्लिक करना है
  • ऐसे में आपको यहां पर अपना स्टेटस नजर आ जाएगा
  • जहां से आप जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं मिल सकता
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Update How Many Farmers Will Get 20 Kist PM Kisan Check Bank Status
पीएम किसान योजना के किसानों को 20वीं किस्त कब मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

कितने किसानों को मिल सकता है इस बार लाभ?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर बार करोड़ों किसानों को किस्त का लाभ मिलता है। पिछली यानी 19वीं किस्त की बात करें तो लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी गई थी। माना जा रहा है कि इस बार भी ये संख्या करोड़ों में ही रह सकती है। हालांकि, जब 20वीं किस्त जारी होने की तारीख सरकार जारी करेगी, तो साथ ही ये भी जानकारी दी जाती है कि इस बार कितने किसानों को ये लाभ मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed