देशभर के करोड़ों किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक बड़ी राहत है। भारत सराकार इस योजना के जरिए देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस आर्थिक सहायता को सालाना 2 हजार रुपये की तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। केंद्र सरकार अब तक इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। वहीं देशभर के करोड़ों किसान अब 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त इसी जून महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने किस्त जारी करने की तारीखों का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 20वीं किस्त, तुरंत करा लें ये जरूरी काम वरना नहीं मिलेगा लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:09 PM IST
सार
हर किस्त में किसानों के खाते में कुल 2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है। केंद्र सरकार ने अब तक इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। वहीं देशभर के करोड़ों किसान अब 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन