Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Will those who have AC installed in their homes also not be able to run the AC at a below 20 temperature
{"_id":"6856873a688dc3e3bb04ebbd","slug":"will-those-who-have-ac-installed-in-their-homes-also-not-be-able-to-run-the-ac-at-a-below-20-temperature-2025-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC 20 Degree: जिन लोगों के घर पर लगा हुआ है एसी क्या वो भी 20 से कम तापमान पर नहीं चला पाएंगे AC? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC 20 Degree: जिन लोगों के घर पर लगा हुआ है एसी क्या वो भी 20 से कम तापमान पर नहीं चला पाएंगे AC? यहां जानें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 21 Jun 2025 05:47 PM IST
सार
Kya AC 20 Degree Se Kam Nahi Kar Payenge: एसी के तापमा को लेकर सरकार नया नियम लेकर आई है जिसके तहत एसी के तापमान को 20 डिग्री से नीचे और 28 डिग्री से ऊपर नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
1 of 5
एसी को 20 डिग्री चलाने वाला नया नियम क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
AC 20 Degree Temperature Rules In Hindi: गर्मी का मौसम आते ही लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत गर्मी के कारण होती है। जलती-चुभती गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में रहते हैं और एसी चलाते हैं। पिछले कुछ वर्षों से गर्मी बहुत तेज पड रही है और पारा 45 के पार जा रहा है। इसलिए इस गर्मी से बचने के लिए लोग एसी पर ही निर्भर नजर आते हैं।
दफ्तरों से लेकर अपने घरों तक में लोग एसी चलाने पर मजबूर हैं और ज्यादा कूलिंग हो सके। इसके लिए लोग एसी का टेंपरेचर 16 डिग्री पर कर देते हैं, लेकिन अब इसको लेकर सरकार ने नया नियम बनाने का तय किया है। इसमें एसी का तापमान 20 डिग्री से नीचे और 28 डिग्री से ऊपर नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में जिन लोगों के घरों पर पहले से एसी लगा है उनके लिए भी क्या ये नियम लागू होगा? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
एसी को 20 डिग्री चलाने वाला नया नियम क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
सरकार ने सेट किया स्टैंडर्ड टेंपरेचर
दरअसल, अब भारत में कोई भी एसी 20 डिग्री सेल्सियस के तापमान के नीचे एसी नहीं चला सकेगा। भारत सरकार ने इसको लेकर स्टेंडर्ड टेंपरेचर की लिमिट सेट कर दी है जिसमें 20 डिग्री सेल्सियस के तापमान के नीचे एसी नहीं चला सकेंगे। जबकि, 28 डिग्री के ऊपर एसी नहीं चलाया जा सकेगा।
3 of 5
एसी को 20 डिग्री चलाने वाला नया नियम क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
वहीं, अगर जिन लोगों ने पहले से घर में एसी लगा रखे हैं उनका क्या होगा? क्या उन्हें भी इन नियमों का पालन करना होगा? दरअसल, इस पर अभी सरकार की तरफ से इस बारे में कोई साफतौर पर जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
देश के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जानकारी दी कि एयर कंडीशनिंग के लिए नए मानक तय किए जाएंगे। साथ ही इसके लिए नए नियम भी लागू किए जाएंगे। इस नए नियम के तहत एसी को न्यूनतम 20 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री तक ही चलाया जा सकेगा।
विज्ञापन
5 of 5
एसी को 20 डिग्री चलाने वाला नया नियम क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
सरकार की तरफ से अभी ये भी जानकारी नहीं दी गई है कि ये नियम कब से लागू होंगे। पर बताया जा रहा है कि ये नियम आने वाले समय में लागू कर दिए जाएंगे। इससे पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचेगा और बिजली की खपत भी कम हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।