फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या है 20वीं किस्त को लेकर लेटेस्ट अपडेट? क्या 18 जुलाई को ही होगी जारी?

Sat, 12 Jul 2025 11:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 12 Jul 2025 11:00 AM IST
सार

PM Kisan Yojana Ki 20 Kist Kab Aayegi: क्या आपको 20वीं किस्त का इंतजार है? क्योंकि जो लोग पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें इस बार 20वीं किस्त मिलती है, लेकिन सब जानना चाहते हैं ये किस्त जारी कब होगी?

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Update PM Kisan Next Payment On 18 July News in Hindi
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Yojana 20th Installment Date: कई तरह की योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक आर्थिक लाभ पहुंचाया जाता है। कई योजनाएं ऐसी भी हैं जिनमें आर्थिक लाभ तो नहीं दिया जाता, लेकिन कई अन्य मदद दी जाती है। इसी क्रम में अगर आगे बढ़ें तो एक योजना है जिसे केंद्र सरकार सिर्फ किसानों के लिए ही चलाती है और वो योजना कोई और नहीं बल्कि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।



ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: अगर आपको भी लेनी है 20वीं किस्त तो ध्यान से करवा लें ये काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं जो इस योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ ले रहे हैं। योजना के अंतर्गत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से है, तो चलिए जानते हैं ये योजना कब जारी हो सकती है। अगली स्लाइड्स में आप जान सकते हैं कि 20वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में कब तक आ सकती है...

PM Kisan Yojana 20th Installment Date Update PM Kisan Next Payment On 18 July News in Hindi
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : PTI

कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?

  • आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको भी 20वीं किस्त का इंतजार होगा। इस 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी के दौरे पर होंगे। जहां वे गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं और यहीं से वे प्रदेशवासियों को कई सौगात भी देंगे। माना जा रहा है कि इसी दौरान योजना की 20वीं किस्त भी जारी की जा सकती है।
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Update PM Kisan Next Payment On 18 July News in Hindi
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • कहा जा रहा है कि इसी कार्यक्रम में पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी हो सकती है जिसे पीएम मोदी हर बार की तरह डीबीटी के माध्यम से करोड़ों किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित करेंगे। हालांकि, अभी किस्त किस तारीख को जारी होगी इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Update PM Kisan Next Payment On 18 July News in Hindi
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : pmkisan.gov.in

वेबसाइट पर कुछ नहीं है अपडेट

  • जब भी पीएम किसान योजना की किस्त जारी होती है तो किस्त जारी होने से कुछ दिन पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जानकारी अपडेट की जाती है। इसमें किस्त जारी होने की तारीख बताई जाती है कि किस तारीख को योजना की किस्त जारी होगी, लेकिन इस बार अभी ऐसा कोई अपडेट यहां नहीं है और अभी 19वीं किस्त (जो 24 फरवरी 2025 को जारी हो चुकी है) का ही अपडेट है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Update PM Kisan Next Payment On 18 July News in Hindi
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

जल्द बताई जा सकती है तारीख

  • भले ही योजना की आधिकारिक वेबसाइट और एप पर अभी कोई अपडेट नहीं है और लाभार्थियों को भी सरकार की तरफ से किस्त जारी होने की तारीख को लेकर कोई मैसेज नहीं भेजे गए हैं। पर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक जानकारी जारी हो सकती है, जिसका सभी को इंतजार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed