{"_id":"678c977f905cc0fa2106bb54","slug":"pm-kisan-yojana-19th-kist-kab-aayegi-know-latest-update-and-news-2025-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इस दिन खाते में आ सकती है 19वीं किस्त, अगर की ये गलतियां तो नहीं मिलेगा लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इस दिन खाते में आ सकती है 19वीं किस्त, अगर की ये गलतियां तो नहीं मिलेगा लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:51 AM IST
सार
PM Kisan Yojana 19th Kist Kab Aayegi: 18वीं किस्त को जारी हुए 3 महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में देश में करोड़ों किसानों को अब 19वीं किस्त का इंतजार है। कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार किस दिन किसानों के खाते में 19वीं किस्त के पैसों को भेज सकती है?
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan Yojana: देश की अर्थव्यवस्था में एक बड़ी हिस्सेदारी कृषि की है। हालांकि, आज भी देश में कई किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारत सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।
इस योजना के जरिए भारत सरकार किसानों की आय में वृद्धि करना चाहती है। इस योजना के जरिए केंद्र सरकार देश के गरीब किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपये भेजती है। 6 हजार रुपये की इस राशि को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। अब तक सरकार इस स्कीम की कुल 18 किस्तों को जारी कर चुकी है।
2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
18वीं किस्त को जारी हुए 3 महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में देश में करोड़ों किसानों को अब 19वीं किस्त का इंतजार है। कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार किस दिन किसानों के खाते में 19वीं किस्त के पैसों को भेज सकती है?
3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले फरवरी महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें इस बार 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। वे किसान जिन्होंने स्कीम में अभी तक ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उन्हें अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
वे किसान जिन्होंने अपने अकाउंट में डीबीटी ऑन नहीं कराया है उनके खाते में भी 19वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। इसके अलावा जिन किसानों ने स्कीम में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी, उनको भी अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।