PM Kisan Yojana: लगभग सभी राज्यों में कई अलग-अलग तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनका संचालन राज्य सरकारें अपने प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचाने के लिए करती है। ठीक इसी तरह केंद्र सरकार भी लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है। इस योजना के अंदर किसानों को हर चार महीने में 2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। वहीं, अब तक 12 किस्त के पैसे किसानों को मिल चुके हैं और अब 13वीं किस्त भी जल्द आ सकती है। लेकिन इन सबके बीच आप ये नहीं जानते होंगे कि कई किसान ऐसे भी हैं जो 13वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं? तो चलिए जानते हैं ऐसे किसान कौन हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63ad270519a96536017de33b","slug":"pm-kisan-yojana-13th-installment-update-these-farmers-13th-installment-can-get-stucked-know-details-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: ये हैं वो किसान जिनकी अटक सकती है 13वीं किस्त, देख लेंगे लिस्ट तो नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: ये हैं वो किसान जिनकी अटक सकती है 13वीं किस्त, देख लेंगे लिस्ट तो नहीं होगी दिक्कत
Thu, 29 Dec 2022 11:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:08 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के अंतर्गत किन किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
पीएम किसान योजना के अंतर्गत किन किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
जान लें किन किसानों के अटक सकते हैं 13वीं किस्त के पैसे:-
नंबर 1
- अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। अगर आपने ये अब तक करवाया है, तो तुरंत करवा लें वरना आप 13वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
पीएम किसान योजना के अंतर्गत किन किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
नंबर 2
- योजना से जुड़े किसानों के लिए ई-केवाईसी करवाना भी अनिवार्य है। आपने अगर अब तक ये नहीं करवाई है, तो जल्द से जल्द करवा लें। वरना आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के अंतर्गत किन किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
नंबर 3
- ऐसे किसानों के भी किस्त के पैसे अटक सकते हैं, जिनके आवेदन फॉर्म में गलतियां हैं। अगर आपने फॉर्म में अपना नाम हिंदी में लिखा है, तो इसे अंग्रेजी में करवाएं। अगर आपने जेंडर नहीं भरा है, तो उसे भरें। आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय मे संपर्क करके ये सहीं करवा सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के अंतर्गत किन किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
नंबर 4
- अगर किसी किसान द्वारा दिए गए बैंक खाते की जानकारी गलत है, तो ऐसी स्थिति में भी लाभार्थी को मिलने वाले पैसे अटक सकते हैं। इसलिए इस गलती को ठीक करवा लें, वरना आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।