फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: जानिए कब आ सकती है खाते में 13वीं किस्त, लाभ पाने से पहले कर लें ये जरूरी काम

Sun, 06 Nov 2022 11:43 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 06 Nov 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th Installment Release Date and Time News in Hindi
PM Kisan 13th Installment Date - फोटो : Istock

PM Kisan 13th Installment Date and Time 2023: देश में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के समक्ष खेती किसानी करते समय आने वाली आर्थिक दिक्कतों को कम करना है। इसी कड़ी में भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल तीन किस्त के रूप में किसानों को 6 हजार रुपये प्रदान कर रही है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसे ट्रांसफर हो चुके हैं। हाल ही में 17 अक्तूबर, 2022 के दिन नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया था। 12वीं किस्त आने के बाद कई किसान अब 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। 

PM Kisan Yojana 13th Installment Release Date and Time News in Hindi
PM Kisan 13th Installment Date - फोटो : Istock

अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13वीं किस्त अगले साल 2023 के जनवरी महीने में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, इसको लेकर सरकार ने अब तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।

PM Kisan Yojana 13th Installment Release Date and Time News in Hindi
PM Kisan 13th Installment Date - फोटो : istock

अगर आप भी 13वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। अगर आप ई-केवाईसी नहीं कराते हैं। इस स्थिति में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th Installment Release Date and Time News in Hindi
PM Kisan 13th Installment Date - फोटो : Istock

ई-केवाईसी की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ई-केवाईसी करने के लिए आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। 

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th Installment Release Date and Time News in Hindi
PM Kisan 13th Installment Date - फोटो : istock

यहां आपको फार्मर्स कॉर्नर में ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें। इस प्रक्रिया को करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करते ही आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।   

IRCTC Tour Package: फ्लाइट से गोवा घुमाने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed