फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आपको भी स्टेटस में नजर आ रहा है ये मैसेज, तो मिल सकती है 13वीं किस्त, ऐसे करें चेक

Thu, 15 Dec 2022 11:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 15 Dec 2022 11:19 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th Installment May Stuck Know How To Check Pm Kisan Next Kist Status News in Hindi
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: शहरी इलाकों से लेकर दूर-दराज गांवों में रहने वाले लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए देश में कई योजनाएं चल रही हैं। राज्य सरकार के अलावा भारत सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है, और अब तक किसानों को 12वीं किस्त मिल चुकी है। ऐसे में सभी 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले आपको अपने स्टेटस में एक मैसेज चेक करना है। अगर आपको ये मैसेज नजर आ रहा है जिसके बारे में आप आगे जानेंगे, तो यानी आपको 13वीं किस्त मिलेगी। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 13th Installment May Stuck Know How To Check Pm Kisan Next Kist Status News in Hindi
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

ये है वो मैसेज

  • दरअसल, किसानों को अपने स्टेटस में देखना है कि अगर उनकी ई-केवाईसी और लैंड सिडिंग हो चुकी है। साथ ही वो योजना के लिए पात्र हैं, तो इन तीनों के आगे स्टेटस में 'यस' लिखा होगा। इसका मतलब है कि आपको किस्त मिल सकती है। हालांकि, अगर इनमें से किसी एक के आगे भी 'नो' लिखा है तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
PM Kisan Yojana 13th Installment May Stuck Know How To Check Pm Kisan Next Kist Status News in Hindi
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

किसान ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी अपने स्टेटस को चेक करना चाहते हैं, ताकि आपको पता चल सके कि कहीं 13वीं किस्त आने में कोई दिक्कत तो नहीं है। ऐसे में आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th Installment May Stuck Know How To Check Pm Kisan Next Kist Status News in Hindi
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। फिर आपको अपना मोबाइल नंबर या योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर यहां पर दर्ज करना है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th Installment May Stuck Know How To Check Pm Kisan Next Kist Status News in Hindi
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करना है। अब आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा। यहां आप देख सकते हैं कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed