फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अभी भी है वक्त, किसान जल्द कर लें ये दो काम, वरना अटक सकती है 13वीं किस्त

Fri, 06 Jan 2023 11:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 06 Jan 2023 11:04 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th Installment May Get Stuck Due To These Mistakes Know In Hindi
किसानों को 13वीं किस्त कब तक मिल सकती है? - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: देश में गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य हर किसी तक लाभ पहुंचाना है। फिर चाहे आप शहर में रहते हों या फिर ग्रामीण इलाकों में। योजना का लाभ हर जगह ही मिलता है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना में पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक 12 किस्त जारी हो चुकी है और अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपको मिलने वाले किस्त के पैसे न अटके तो इसके लिए आपको दो काम करने होंगे। तो चलिए जानते हैं इन दो कामों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 13th Installment May Get Stuck Due To These Mistakes Know In Hindi
किसानों को 13वीं किस्त कब तक मिल सकती है? - फोटो : Istock
  • दरअसल, इन कामों के बारे में जानेंगे लेकिन उससे पहले ये जानने की कोशिश करते हैं कि 13वीं किस्त कब तक आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी महीने में 13वीं किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में आ सकते हैं।
PM Kisan Yojana 13th Installment May Get Stuck Due To These Mistakes Know In Hindi
किसानों को 13वीं किस्त कब तक मिल सकती है? - फोटो : istock

जरूर करवा लें ये दो काम:-

पहला काम

  • अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो ध्यान से भू-सत्यापन जरूर करवा लें। अगर आपने ये नहीं करवाया है तो अब इसे तुरंत करवा लें। वरना आपको मिलने वाली 13वीं किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th Installment May Get Stuck Due To These Mistakes Know In Hindi
किसानों को 13वीं किस्त कब तक मिल सकती है? - फोटो : istock

दूसरा काम

  • योजना के अंतर्गत जल्द आने वाली 13वीं किस्त न अटके इसके लिए आपको ई-केवाईसी करवानी होगी। अगर आपने ये अब तक नहीं करवाई है, तो इसे तुरंत करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। सरकार ने पहले ही ये साफ कर दिया था कि पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी के लिए ये अनिवार्य है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th Installment May Get Stuck Due To These Mistakes Know In Hindi
किसानों को 13वीं किस्त कब तक मिल सकती है? - फोटो : istock
  • ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है। आप आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed