PM Kisan Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोग ले रहे हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें दोनों ही कई तरह की योजनाओं का संचालन करते हैं। इसी कड़ी में किसानों के लिए साल 2019 में एक योजना शुरू हुई, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में दिए जाते हैं और इस बार योजना से जुड़े लाभार्थियों को 13वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में किसान अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63f0578651b40e5b6702950b","slug":"pm-kisan-yojana-13th-installment-expected-to-be-credited-farmers-bank-accounts-soon-how-to-check-status-2023-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त, ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त, ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस
Sat, 18 Feb 2023 10:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:19 AM IST
विज्ञापन
किसान अपना स्टेस कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
किसान अपना स्टेस कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : Istock
इस दिन आ सकती है 13वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक लाभार्थियों को 12 किस्त का लाभ मिल चुका है, और इस बार बारी 13वीं किस्त की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार 24 फरवरी 2023 को 13वीं किस्त जारी हो सकती है।
किसान अपना स्टेस कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
योजना से जुड़े किसान ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस:-
स्टेप 1
- अगर आप भी इस पीएम किसान योजना से जुडे़ हैं और आप चाहते हैं कि अपना स्टेटस चेक करें, तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान अपना स्टेस कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर जब आप चले जाएं, तो यहां जानें के बाद आपको पीले रंग का एक टैब दिखेगा यानी डैशबोर्ड
- यहां आपको डैशबोर्ड पर क्लिक करना है
- जैसे ही आप डैशबोर्ड पर क्लिक करेंगे, तो एक नया पेज खुलेगा
विज्ञापन
किसान अपना स्टेस कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- जहां पर आपको अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी
- यहां आपको अपना राज्य, उप-जिला और पंचायत जैसी चीजें चुननी है
- फिर आपको शो वाले बटन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आप अपनी डिटेल्स चुन सकते हैं।