PM Kisan Yojana e-KYC: देश में अब भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो असल मायनों में गरीब वर्ग से आते हैं या फिर आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए सरकार की तरफ से कई उचित कदम भी उठाए जाते हैं, जिन्हें हम कई योजनाओं के रूप में देखते हैं। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। इसमें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। लेकिन योजना से जुड़े कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6329508b9520ea65cb3b9a41","slug":"pm-kisan-yojana-12th-installment-will-not-receive-due-to-incomplete-e-kyc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इन 77 हजार किसानों के अटक सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे, यहां जानें कहीं आप तो नहीं लिस्ट में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इन 77 हजार किसानों के अटक सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे, यहां जानें कहीं आप तो नहीं लिस्ट में
Tue, 20 Sep 2022 11:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:12 AM IST
विज्ञापन
किन किसानों के अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन किसानों के अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे
- फोटो : istock
ये है वजह
- दरअसल, सरकार की तरफ से पहले ही ये साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो आप किस्त के पैसों से वंचित रह सकते हैं।
किन किसानों के अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे
- फोटो : istock
ये हैं वो किसान, जिन्होंने नहीं करवाई है ई-केवाईसी
- उन किसानों के बारे में कृषि विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है और इसमें बड़ी संख्या शामिल है। कृषि विभाग के मुताबिक, ई-केवाईसी न करवाने वाले किसानों की संख्या 77 हजार 979 है। ये आंकड़ा उत्तर प्रदेश का है। वहीं, प्रदेश के 1 लाख 66 हजार 424 किसान ई-केवाईसी करवा चुके हैं। यूपी में योजना में रजिस्टर्ड कुल किसानों की संख्या 244403 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन किसानों के अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे
- फोटो : istock
- गौरतलब, है कि सरकार से लेकर कृषि विभाग की तरफ से समय-समय पर योजना से जुड़े लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाने के बारे में जानकारी दी गई। लेकिन अगर फिर आपने ये काम नहीं किया है, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
किन किसानों के अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे
- फोटो : istock
कब आ सकती है 12वीं किस्त
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक किसानों को 11 किस्त के पैसे जारी हो चुके हैं। वहीं, अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर महीने के किसी भी दिन ये किस्त जारी हो सकती है।