फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इन 77 हजार किसानों के अटक सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे, यहां जानें कहीं आप तो नहीं लिस्ट में

Tue, 20 Sep 2022 11:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 20 Sep 2022 11:12 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 12th Installment will not Receive due to Incomplete E-KYC
किन किसानों के अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana e-KYC: देश में अब भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो असल मायनों में गरीब वर्ग से आते हैं या फिर आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए सरकार की तरफ से कई उचित कदम भी उठाए जाते हैं, जिन्हें हम कई योजनाओं के रूप में देखते हैं। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। इसमें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। लेकिन योजना से जुड़े कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 12th Installment will not Receive due to Incomplete E-KYC
किन किसानों के अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे - फोटो : istock

ये है वजह

  • दरअसल, सरकार की तरफ से पहले ही ये साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो आप किस्त के पैसों से वंचित रह सकते हैं।
PM Kisan Yojana 12th Installment will not Receive due to Incomplete E-KYC
किन किसानों के अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे - फोटो : istock

ये हैं वो किसान, जिन्होंने नहीं करवाई है ई-केवाईसी

  • उन किसानों के बारे में कृषि विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है और इसमें बड़ी संख्या शामिल है। कृषि विभाग के मुताबिक, ई-केवाईसी न करवाने वाले किसानों की संख्या 77 हजार 979 है। ये आंकड़ा उत्तर प्रदेश का है। वहीं, प्रदेश के 1 लाख 66 हजार 424 किसान ई-केवाईसी करवा चुके हैं। यूपी में योजना में रजिस्टर्ड कुल किसानों की संख्या 244403 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 12th Installment will not Receive due to Incomplete E-KYC
किन किसानों के अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे - फोटो : istock
  • गौरतलब, है कि सरकार से लेकर कृषि विभाग की तरफ से समय-समय पर योजना से जुड़े लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाने के बारे में जानकारी दी गई। लेकिन अगर फिर आपने ये काम नहीं किया है, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 12th Installment will not Receive due to Incomplete E-KYC
किन किसानों के अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे - फोटो : istock

कब आ सकती है 12वीं किस्त

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक किसानों को 11 किस्त के पैसे जारी हो चुके हैं। वहीं, अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर महीने के किसी भी दिन ये किस्त जारी हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed