फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: ये हैं वो किसान, जिनके अटक सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे, यहां चेक करें लिस्ट

Sat, 03 Sep 2022 11:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 03 Sep 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 12th Installment May Get Stuck Check Farmers List Here
किन किसानों के अटक सकते हैं किस्त के पैसे - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana 12th Installment: हमारे देश में कई ऐसी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ गरीब वर्ग और जरूतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। आवास योजना, राशन योजना, पेंशन योजना, रोजगार योजना, शिक्षा योजना जैसी कई तरह की योजनाओं का लाभ शहरों से लेकर दूर-दराज ग्रमीण इलाकों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में एक योजना किसानों के लिए भी चल रही है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में भेजा जाता है, और इस बार 12वीं किस्त का इंतजार सभी लाभार्थियों को है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कुछ किसान ऐसे भी हैं जो 12वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं? तो चलिए जानते हैं कि ये कौन से किसान हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 12th Installment May Get Stuck Check Farmers List Here
किन किसानों के अटक सकते हैं किस्त के पैसे - फोटो : istock

नंबर 1

  • सबसे पहले इस लिस्ट में वो किसान शामिल हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। सरकार की तरफ से कई महीने पहले ही इस बात को साफ कर दिया गया था कि पीएम किसान योजना के सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
PM Kisan Yojana 12th Installment May Get Stuck Check Farmers List Here
किन किसानों के अटक सकते हैं किस्त के पैसे - फोटो : istock
  • ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 थी। ऐसे में अगर आपने इस तारीख तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 12th Installment May Get Stuck Check Farmers List Here
किन किसानों के अटक सकते हैं किस्त के पैसे - फोटो : istock

नंबर 2
 

  • ऐसे किसानों के भी किस्त के पैसे अटक सकते हैं, जो गलत तरीके से पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हुए हैं। दरअसल, सरकार अपात्र किसानों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी कर रही है और अगर कोई किसान पात्र न होते हुए भी गलत तरीके से किस्त का लाभ लेते हुए आ रहा है, तो उससे रिकवरी भी की जा रही है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 12th Installment May Get Stuck Check Farmers List Here
किन किसानों के अटक सकते हैं किस्त के पैसे - फोटो : istock

नंबर 3

  • अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आपके फॉर्म में कोई गलती न हो। अगर आपके फॉर्म में नाम अंग्रेजी की जगह हिंदी में है, अगर आपके फॉर्म में जेंडर नहीं भरा या किसी तरह की अन्य गलती है, तो ऐसे किसानों के भी किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed