Pm Kisan Yojana 12th Installment: सरकार द्वारा कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जाता है, ताकि गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच पाए। इनमें आर्थिक मदद से लेकर कई अन्य तरह की सुविधाएं मौजूद होती हैं। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा अलग-अलग स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इसी तरह केंद्र सरकार द्वारा देश के गरीब वर्ग के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती है, जिसके अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं। अब तक लाभार्थियों को 11 किस्त के पैसे मिल चुके हैं, और सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन किस्त आने से पहले आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"631c19d2bd5b8a56ac7a5fde","slug":"pm-kisan-yojana-12th-installment-latest-update-know-how-to-check-12-kist-status","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इस सरल तरीके से किसान जान सकते हैं क्या है 12वीं किस्त का स्टेटस, आने वाले हैं 2 हजार रुपये","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इस सरल तरीके से किसान जान सकते हैं क्या है 12वीं किस्त का स्टेटस, आने वाले हैं 2 हजार रुपये
Sat, 10 Sep 2022 10:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 10 Sep 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लाभार्थी स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना के लाभार्थी स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस:-
स्टेप 1
- अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, और आप स्टेटस चेक करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
पीएम किसान योजना के लाभार्थी स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको वेबसाइट पर दाईं तरफ जाना है, और किसान कॉर्नर वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लाभार्थी स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब बेनेफिशरी स्टेट पर क्लिक करें और नए पेज में पंजीकरण संख्या या फिर मोबाइल नंबर वाला विकल्प चुनें अब स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करें।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लाभार्थी स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर आपको जनरेट ओटीपी पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही आपको स्टेटस का पता लग जाएगा। बस ध्यान रहे कि स्टेटस देखने के लिए आपकी ई-केवाईसी होना जरूरी है।