PM Vaya Vandana Yojana: बुढ़ापे में लोगों को अपने जीवन में आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जीवन का ये पड़ाव उनके लिए काफी मुश्किल भरा होता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में आपको अभी से ही भविष्य की प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए। एक अच्छा निवेश आपके वृद्धावस्था की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकता है। ऐसे में आपको किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं होना पड़ेगा। आप एक आत्मनिर्भर जिंदगी जी सकेंगे। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री वय वंदना योजना है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के बारे में विस्तार से -
PM Vaya Vandana Yojana: इस योजना में निवेश करके वरिष्ठ नागरिक उठा सकते हैं पेंशन का लाभ, जानें क्या है स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 10 Sep 2022 10:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन