PM Kisan Yojana 15th Installment: गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है। जहां एक तरफ कई योजनाओं में जरूरत का सामान दिया जाता है, तो कई योजनाओं में लोगों की आर्थिक मदद के लिए पैसे दिए जाते हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे किसानों के लिए चलाया जा रहा है। इस योजना में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। वहीं, इस बार किसानों को 15वीं किस्त मिलने वाली है। ऐसे में चर्चा इस बात की भी हो रही है क्या किसानों को इस बार 2 की जगह 3 हजार रुपये की किस्त मिल सकती है? तो चलिए जानते हैं आखिर सच क्या है। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"651a60033cbf8423520c6f7c","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-will-farmers-get-rs-3-000-in-the-15th-installment-check-details-2023-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या किसानों को इस बार दो की जगह मिलेंगे तीन हजार रुपये? यहां जानें सच्चाई","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या किसानों को इस बार दो की जगह मिलेंगे तीन हजार रुपये? यहां जानें सच्चाई
Mon, 02 Oct 2023 11:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
किसानों को 15वीं किस्त में कितने रूपये मिलेंगे?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को 15वीं किस्त में कितने रूपये मिलेंगे?
- फोटो : istock
अभी कितनी मिलती है किस्त?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सरकार की तरफ से साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद किसानों को मिलती है। बीती 27 जुलाई को 14वीं किस्त के रूप में भी 2 हजार रुपये ही दिए गए थे।
किसानों को 15वीं किस्त में कितने रूपये मिलेंगे?
- फोटो : istock
क्या 3 हजार रुपये की मिलेगी किस्त?
- वहीं, कई जगह इस बात की चर्चा हो रही है कि सरकार किस्त के अमाउंट को 2 की जगह बढ़ाकर 3 हजार रुपये कर रही है। पर यहां ये जानना जरूरी है कि अब तक सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं कई गई है। ऐसे में ये कहना की किस्त के रूप में किसानों को 3 हजार रुपये मिलेंगे, ये गलत हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को 15वीं किस्त में कितने रूपये मिलेंगे?
- फोटो : Istock
कब आ सकती है 15वीं किस्त?
- वहीं, बात अगर 15वीं किस्त के रिलीज होने की तारीख की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स बताती है कि नवंबर माह में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अब तक सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान या कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
किसानों को 15वीं किस्त में कितने रूपये मिलेंगे?
- फोटो : istock
किन लोगों की अटक सकती है किस्त?
- जो लाभार्थी ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे
- जिनका भू-सत्यापन नहीं होगा
- जिनके फॉर्म में किसी प्रकार की कोई गलती है
- अगर आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत है।