फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike: आखिर नई बाइकों की हेडलाइट हमेशा क्यों ऑन रहती है? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Mon, 02 Oct 2023 11:22 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 11:22 AM IST
विज्ञापन
Why Headlight Of Bike Is Always On Know The Reason Here
Why Headlight Of Bike Is Always On - फोटो : Istock

Why Headlight Of Bike Is Always On: हम में से अधिकतर लोग कहीं पर आने जाने के लिए दुपहिया वाहनों का उपयोग करते हैं। अगर सड़क नियमों का ध्यान रखकर सुरक्षित ढंग से बाइकों को चलाया जाए। ऐसे में यह काफी सुविधाजनक साधन है। भारी भीड़-भाड़ वाले इलाकों और लंबे ट्रैफिक जाम से आप इसके माध्यम से आसानी से बाहर निकल सकते हैं। ऐसे में आपके समय की काफी बचत होती है। वहीं इन दिनों आपने एक बात पर जरूर किया होगा कि जो नई बाइकें आ रही हैं। उनकी हेडलाइट हर समय ऑन रहती हैं। अगर आपने भी कोई नई बाइक खरीदी है, तो चाहे दिन हो रात आप जब भी उसको स्टार्ट करते हैं तो हेडलाइट अपने आप ऑन हो जाती है? ऐसे में कई लोग सवाल करते हैं कि आखिर जो नई बाइकें आ रही हैं। उनमें हेडलाइट हमेशा ऑन क्यों रहती है? इसके पीछे की क्या वजह है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Why Headlight Of Bike Is Always On Know The Reason Here
Why Headlight Of Bike Is Always On - फोटो : Istock

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुपहिया वाहनों में यह बदलाव 1 अप्रैल, 2017 को किया गया था। ऐसे में इस बदलाव के लागू होने के बाद बाइक चलाते समय आप हेडलाइट को हाई बीम या लो बीम में बदल सकते हैं।

Why Headlight Of Bike Is Always On Know The Reason Here
Why Headlight Of Bike Is Always On - फोटो : Istock

हालांकि, आप बाइक की हेडलाइट को पूरी तरह से बंद नहीं कर सकते हैं। दुपहिया वाहनों से जुड़ी बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने ऑटोमेटिक हेड लाइट फीचर को लाने की सिफारिश की थी।

Investment Scheme: मात्र 5 हजार का करें निवेश, इतने सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 1.4 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Headlight Of Bike Is Always On Know The Reason Here
Why Headlight Of Bike Is Always On - फोटो : Istock

कई बार सड़क पर वाहन चलाते समय छोटे वाहनों के बारे में पता नहीं चलता है। इससे दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी वजह से बाइकों में हमेशा हेडलाइट ऑन रखे का फैसला लिया गया। इससे बाइकों की विजिबिलिटी बढ़ जाएगी और उसको दूर से ही देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Why Headlight Of Bike Is Always On Know The Reason Here
Why Headlight Of Bike Is Always On - फोटो : Istock

कई बार लोगों का मानना है कि ऑटोमेटिक हेड लाइट फीचर के ऑन रहने से बाइक की बैटरी पर बुरा असर पड़ता है और बैटरी जल्दी खराब होने लगती है। विशेषज्ञों की मानें तो बाइक की हेडलाइट हमेशा जले रहने से बैटरी पर बुरा असर नहीं पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed