फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर नहीं करवाए ये तीन काम, तो किसानों की अटक सकती है 15वीं किस्त, देखें सूची

Mon, 23 Oct 2023 10:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 23 Oct 2023 10:20 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: What work is necessary to get the benefit of 15th installment of pm kisan yojana
PM Kisan Yojana: किन कारणों से अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य सरकारें और केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रहे हैं। इनके जरिए हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। जैसे- केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को हर चार महीने के बाद 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। इसी कड़ी में इस बार 15वीं किस्त जारी होनी है। इसलिए योजना से जुड़े किसानों को कुछ काम करवाने जरूरी हो जाते हैं और अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इन कामों के बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: What work is necessary to get the benefit of 15th installment of pm kisan yojana
PM Kisan Yojana: किन कारणों से अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

किसानों को ये काम करवाने हैं जरूरी:-

नंबर 1

  • अगर आप योजना के अंतर्गत किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो भू-सत्यापन जरूर करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। नियमों के तहत लाभार्थियों को ये काम करवाना जरूरी है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: What work is necessary to get the benefit of 15th installment of pm kisan yojana
PM Kisan Yojana: किन कारणों से अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो इस काम को तुरंत पूरा करवा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर ये काम नहीं होता है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को करवाने के लिए आप अपने बैंक जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: What work is necessary to get the benefit of 15th installment of pm kisan yojana
PM Kisan Yojana: किन कारणों से अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

नंबर 3

  • योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है, तो आप किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से खुद ही ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या बैंक जाकर भी इस काम को करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: What work is necessary to get the benefit of 15th installment of pm kisan yojana
PM Kisan Yojana: किन कारणों से अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

कब आ सकती है 15वीं किस्त?

  • अब तक किसानों को 14 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब बारी 15वीं किस्त की है। वैसे तो अब तक किस्त जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारीक एलान नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर माह में 15वीं किस्त जारी हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed