PM Kisan Yojana: किसानों के लिए राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मौजूदा समय में करोड़ों किसान जुड़े हुए हैं। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में अब तक 16 किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में पहुंच चुके हैं और अब अगली बारी 17वीं किस्त की है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपको भी 17वीं किस्त का लाभ मिले तो आपके लिए कुछ कामों को करवाना अनिवार्य है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं, जिन्हें किस्त पाने के लिए करवाना जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"660a428e575254772802d3df","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-to-avail-the-benefit-of-17th-installment-it-is-necessary-to-get-this-work-done-2024-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर चाहते हैं आपको भी मिले 17वीं किस्त का लाभ, तो किसान तुरंत करवा लें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर चाहते हैं आपको भी मिले 17वीं किस्त का लाभ, तो किसान तुरंत करवा लें ये काम
Mon, 01 Apr 2024 10:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:46 AM IST
विज्ञापन
17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
- उन कामों के बारे में जानेंगे, जिन्हें करवाना किसानों के लिए जरूरी है लेकिन पहले 17वीं किस्त कब आ सकती है। इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। दरअसल, हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में 16वीं किस्त बीती 28 फरवरी को आई है।
17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
- इस हिसाब से अगर देखेंगे, तो चार महीने का समय जून के आसपास पूरा हो रहा है। वहीं, 4 जून को चुनाव के परिणाम जारी होंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि जून महीने में 17वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
ये हैं वो काम, जिन्हें करवाना जरूरी है:-
पहला काम
- अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो ई-केवाईसी और भू-सत्यापन जैसे दोनों काम जरूर करवा लें। अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर, पीएम किसान योजना के पोर्टल pmkisan.gov.in या बैंक जाकर ई-केवाईसी करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
ये भी हैं कुछ काम:-
- अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से जरूर लिंक करवा लें। न करवाने पर किस्त अटक सकती है
- आवेदन करते समय फॉर्म में कोई गलती न करें, बैंक खाते की जानकारी सही दें आदि।