भारत में किसानों की आर्थिक स्थिति और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के भविष्य को सुरक्षित और उनकी आय में वृद्धि करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में बताने वाले हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल देश के किसानों को 3 किस्त के रूप में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस स्कीम का लाभ केवल वही किसान उठा सकते हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
{"_id":"622c5ecf4644ba465520fa86","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-how-to-register-for-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-know-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इस योजना के तहत हर साल किसानों को मिलते हैं 6 हजार रुपये, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इस योजना के तहत हर साल किसानों को मिलते हैं 6 हजार रुपये, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया
Sat, 12 Mar 2022 02:39 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 12 Mar 2022 02:39 PM IST
विज्ञापन
How to register online for PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : iStock
How to register online for PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको उसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है।
- होम पेज पर आपको Farmers corner का ऑप्शन दिखेगा।
- यहां आपको New Farmer Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
How to register online for PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : iStock
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, राज्य और इमेज कोड दर्ज करके सेंड ओटीपी के विकल्प का चयन करना है।
- नेक्स्ट स्टेप पर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें। उसके बाद आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दूसरा ओटीपी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to register online for PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : iStock
- उसे दर्ज करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करने के बाद आपको दस्तावेजों को अपलोड करके सेव बटन पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
How to register online for PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : istock
- इसके बाद आपका रेफरेंस और रजिस्ट्रेशन नंबर स्क्रीन पर शो होने लगेगा।
- आपको इस नंबर को संभाल कर रखना है। इस तरह आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं।