देश में जिस तरह से राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाती है। ठीक उसी तरह भारत सरकार द्वारा भी कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के लिए चलाई जाती हैं। आज भी देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या जिन्हें मदद की जरूरत होती है। बात अगर देश के किसान की करें, तो किसानों के लिए भी सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इनमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके तहत किसानों के बैंक खाते में सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद भेजी जाती है। वहीं, इन पैसों को 2-2 हजार की 3 किस्तों में भेजा जाता है। मौजूदा समय में किसानों को 11वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"623ab8ffe88f447c6d528171","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-how-to-do-online-ekyc-to-receive-11th-installment-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM kisan: पीएम किसान योजना के लाभार्थी तुरंत कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकते हैं अगली किस्त के पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM kisan: पीएम किसान योजना के लाभार्थी तुरंत कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकते हैं अगली किस्त के पैसे
Wed, 23 Mar 2022 11:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
कब आ सकती है 11वीं किस्त?
- मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार अप्रैल के पहले हफ्ते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभर्थियों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये की किस्त भेज सकती है। ये किसानों को मिलने वाली 11वीं किस्त होगी। इससे पहले सरकार द्वारा लाभार्थियों के खाते में 10 किस्त ट्रांसफर की जा चुकी है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
कब है ई-केवाईसी की आखिरी तारीख?
- अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपको ये काम 31 मार्च 2022 से पहले करना होगा। दरअसल, सरकार द्वारा ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च रखी गई है। इसलिए इससे पहले इसे जरूर करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
क्यों है जरूरी ई-केवाईसी?
- अब ये भी जान लीजिए कि आखिर ई-केवाईसी कराना किसानों के लिए क्यों जरूरी है। दरअसल, अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं, तो आपके लिए ई-केवाईसी कराना इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि इसके न कराने पर आपका पैसा अटक सकता है। यानी जब आप ई-केवाईसी करवाएंगे, तभी आपको 11वीं किस्त मिलेगी।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
मोबाइल से ही ऐसे करा सकते हैं ई-केवाईसी:-
स्टेप 1
- ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in पर जाना है। यहां पर आपको 'फार्मर कॉर्नर' पर जाकर 'ई-केवाईसी' के लिंक पर क्लिक करना है।