PM Kisan Yojana Update: हमारे देश में कई तरह की ऐसी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ शहरों के अलावा दूर-दराज ग्रामीण इलाकों तक भी पहुंच रहा है। गरीब वर्ग के लोग इन योजनाओं का भरपूर लाभ भी उठा रहे हैं। कोई पेंशन योजना का लाभ ले रहा है, तो कोई राशन योजना का और कोई किसी अन्य योजना द्वारा आर्थिक मदद ले रहा है। ऐसी ही एक योजना किसानों के लिए केंद्र सरकार चलाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाता है, जो गरीब तबके से आते हैं। वहीं, जिन किसानों ने इस योजना में आवेदन किया है वो किसान अपने आवेदन की स्थिति से लेकर मिलने वाली किस्त समेत कई जानकारी जानना चाहते हैं। तो चलिए आपको एक नंबर के बारे में बताते है, जिससे आप इन सबके बारे में पता लगा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"631eae2386eba425355d6996","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-helpline-number-to-get-help-from-registration-to-12th-installment-udpate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किस्त मिलेगी या नहीं और क्या है आवेदन की स्थिति? किसान एक फोन कॉल से ऐसे कर सकते हैं पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किस्त मिलेगी या नहीं और क्या है आवेदन की स्थिति? किसान एक फोन कॉल से ऐसे कर सकते हैं पता
Mon, 12 Sep 2022 10:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
किसानों के बैंक खाते में 12वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के बैंक खाते में 12वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
मिलता है इतना लाभ
- दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त में सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इन पैसों को सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है।
किसानों के बैंक खाते में 12वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
कब आ सकती है 12वीं किस्त?
- अब तक योजना के लाभार्थियों को 11 किस्त का लाभ दिया जा चुका है, और सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर महीने में किसी भी दिन ये पैसे किसानों के बैंक खाते में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के बैंक खाते में 12वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
किसान उलझन में
- योजना के लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया में इस बार तेजी आई है। वहीं, इस बार कई किसान योजना के लाभ से भी वंचित रह सकते हैं। ऐसे में योजना से जुड़े लाभार्थी जानना चाहते हैं कि क्या उन्हें किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं? उनके आवेदन की क्या स्थिति है? कहीं किसी कारण से उनका पंजीकरण रद्द तो नहीं हो गया?
विज्ञापन
किसानों के बैंक खाते में 12वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
यहां से कर सकते हैं पता
- अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आप दुविधा में हैं कि आपके आवेदन की क्या स्थिति है, तो ऐसे में आप हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपको सारी जानकारी मिल सकती है।