PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चल रही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच रहा है। हर साल सरकार की तरफ से करोड़ों रुपये इन योजनाओं पर खर्च किए जाते हैं। शहर ही नहीं बल्कि दूर-दराज वाले गांवों तक में लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है। इसमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2 हजार रुपये यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक किसानों को 12 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। पर इन सबके बीच कुछ गलतियां ऐसी हैं जिनके कारण किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ये कौन सी गलतियां हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63d9f0f6f398a13154526d73","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-farmers-not-avoid-these-mistakes-otherwise-pm-kisan-13th-installment-get-stuck-2023-02-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: सावधान! किसान भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना अटक सकती है किस्त","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
PM Kisan Yojana: सावधान! किसान भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना अटक सकती है किस्त
Wed, 01 Feb 2023 10:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 01 Feb 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन गलतियों के कारण किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
ये हैं वो गलतियां:-
नंबर 1
नंबर 1
- मौजूदा समय में एक सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। ऐसे ही पीएम किसान योजना के जरिए लाभ लेना है, तो यहां भी आधार नंबर भरना होता है। इसलिए इसमें कोई गलती न करें। आधार नंबर गलत होने पर आप लाभ से वंचित रह सकते हैं।
किन गलतियों के कारण किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
नंबर 2
- आपने इस योजना के लिए आवेदन किया होगा, तो आपको ये ध्यान रखना है कि आपने अपना नाम अंग्रेजी में लिखा हो न कि अंग्रेजी में। अगर आप नाम हिंदी में लिखते हैं तो आप लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इसे तुरंत ठीक करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
नंबर 3
- ई-केवाईसी करवाना भी बेहद जरूरी है। इसलिए इसे न करवाने की गलती न करें। आप पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर खुद या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण किसानों की किस्त अटक सकती है?
- फोटो : istock
नंबर 4
- अगर आप चाहते हैं कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत आने वाली किस्त आपको मिले, तो आपको भू-सत्यापन करवाना होगा। ऐसी गलती न करें कि ये करवाए ही नहीं। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपकी किस्त अटक सकती है। आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर इसे करवा सकते हैं।