फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Foot Massage Benefits: रोजाना पैरों में मालिश करने के फायदे, दिमाग से लेकर शरीर तक को होते हैं ये लाभ

Mon, 30 Jan 2023 03:32 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 30 Jan 2023 03:32 PM IST
विज्ञापन
Foot Massage Benefits For Physical And Mental Health Foot Massage Ke Fayde In Hindi
पैरों में मालिश के फायदे - फोटो : pixabay

Foot Massage Benefits : दिनभर की भागदौड़ के बाद शारीरिक और मानसिक रूप से थकान आ जाती है। अक्सर पूरा दिन के बाद लोगों को सबसे ज्यादा उनके पैरों में थकान महसूस होती है। हो सकता है कि आपके पैरों के तलवों में भी दर्द महसूस होता है। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग गुनगुने पानी से पैरों को धुलते हैं या हीटिंग पैड का इस्तेमाल करते हैं। इससे कुछ समय के लिए आराम मिल सकता है। हालांकि पैरों का दर्द भले ही कम हो जाए लेकिन थकान और तनाव के कारण अनिद्रा की शिकायत भी हो जाती है। अगर आप भी इसी तरह की समस्या से परेशान हैं तो पैरों के तलवों की मालिश करना लाभकारी हो सकता है। रोजाना पैरों, खासकर तलवों की मालिश करने शारीरिक और मानसिक आराम मिलता है। इससे नींद अच्छी आती है और कई तरह के रोगों से बचाव भी होता है। आयुर्वेद में भी पैरों के तलवों की मालिश को फायदेमंद माना गया है। आइए जानते हैं नियमित पैरों की मालिश करने के फायदों के बारे में।

Foot Massage Benefits For Physical And Mental Health Foot Massage Ke Fayde In Hindi
अनिद्रा दूर होती है - फोटो : iStock

पैरों की मालिश के फायदे

अच्छी नींद आती है

अगर आपको अनिद्रा की शिकायत है और रात में ठीक से नींद नहीं आती तो पैरों के तलवों की मालिश से अच्छा असर देखने को मिल सकता है। रोज रात को सोने से पहले तलवों की मालिश जरूर करें। इससे थकान दूर होगी और तनाव कम होगा। इससे नींद अच्छी आएगी। नींद पूरी होने से शरीर और मस्तिष्क दोनों को आराम मिलेगा।

Foot Massage Benefits For Physical And Mental Health Foot Massage Ke Fayde In Hindi
तनाव कम होता है। - फोटो : Pixabay

तनाव कम होता है

इन दिनों बहुत सारे लोगों को अवसाद और तनाव की शिकायत होती है।  लंबे समय तक तनाव रहने से डिप्रेशन हो सकता है। मस्तिष्क को शांत रखने के लिए पैरों के तलवों पर मालिश करनी चाहिए। इससे तनाव कम होता है और मानसिक सुकून मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Foot Massage Benefits For Physical And Mental Health Foot Massage Ke Fayde In Hindi
जोड़ों में दर्द से राहत मिलती है - फोटो : pixabay

जोड़ों के दर्द से राहत

अर्थराइटिस की समस्या है या जोड़ों में दर्द रहता है तो नियमित तौर पर सोते समय तलवों पर मालिश करने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। मालिश से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और नसों को आराम मिलता है। जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या कम होती है।

विज्ञापन
Foot Massage Benefits For Physical And Mental Health Foot Massage Ke Fayde In Hindi
त्वचा में निखार आता है - फोटो : istock

त्वचा में निखार

मालिश करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। तलवों में मालिश करने से पूरे शरीर का ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है। इससे त्वचा में भी निखार आता है और तरोताजा महसूस करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed