फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM kisan Yojana: किसानों ने नहीं करवाए ये दो काम तो किस्त अटकना तय, ऐसे करें आज ही पूरा

Mon, 17 Jul 2023 11:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 17 Jul 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
PM kisan Samman Nidhi Yojana: Farmers must be complete these two work get 14th installment
किसानों की किस्त अटकने के ये कारण हो सकते हैं - फोटो : Amar Ujala

14th Installment Of PM Kisan Yojana: लगभग हर एक वर्ग के लिए देश में कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें राशन, बीमा, आवास, रोजगार, भत्ता देने जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। इस बार भी किसानों को किस्त के 2 हजार रुपये मिलने हैं और ये 14वीं किस्त होगी, लेकिन इससे पहले योजना से जुड़े किसानों को दो काम करवाना जरूरी है। वरना वो किस्त से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दो काम हैं...

PM kisan Samman Nidhi Yojana: Farmers must be complete these two work get 14th installment
किसानों की किस्त अटकने के ये कारण हो सकते हैं - फोटो : istock
  • किसानों को कौन से दो काम करवाने हैं इस बारे में जानेंगे, लेकिन उससे पहले ये जान लेते हैं कि किसानों को 14वीं किस्त कब तक मिल सकती है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जुलाई महीने में ही ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अब तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
PM kisan Samman Nidhi Yojana: Farmers must be complete these two work get 14th installment
किसानों की किस्त अटकने के ये कारण हो सकते हैं - फोटो : istock
  • इससे पहले किसानों को अब तक 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। बीती 27 फरवरी को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पात्र किसानों के बैंक खाते में ये किस्त के पैसे भेजे थे। किसानों के बैंक खातों में इस पैसे को डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM kisan Samman Nidhi Yojana: Farmers must be complete these two work get 14th installment
किसानों की किस्त अटकने के ये कारण हो सकते हैं - फोटो : istock

किसानों को ये दो काम करवाने हैं जरूरी:-

पहला काम

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप किसी कारण ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM kisan Samman Nidhi Yojana: Farmers must be complete these two work get 14th installment
किसानों की किस्त अटकने के ये कारण हो सकते हैं - फोटो : istock

दूसरा काम

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो आपको भू-सत्यापन करवाना होगा। किसी कारण अगर आप अब तक इस काम को नहीं करवा पाए हैं, तो अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क करके इस अधूरे काम को पूरा करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed