PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के रूप में भेजा जाता है। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस स्कीम का उद्देश्य गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस स्कीम के जरिए सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करके कृषि क्षेत्र के विकास में बढ़ावा देना चाहती है। भारत सरकार अब तक इस योजना की कुल 15 किस्तें ट्रांसफर कर चुकी है। अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्रता मानदंडों के बारे में पता होना जरूरी है।
PM Kisan Yojana: अगर आप भी उठाना चाहते हैं पीएम किसान योजना का लाभ, तो जानें क्या हैं पात्रता की शर्तें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 03 Dec 2023 07:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन