Ayushman Bharat Scheme: देश के हर वर्ग के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं लागू करती रहती है। इन योजनाओं के जरिए सरकार कमजोर लोगों की मदद करने की कोशिश करती है। वर्तमान में बीमारी का इलाज काफी महंगा हो चुका है। कमजोर वर्ग की मदद के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat Yojana) शुरू की है। इस योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करने की सुविधा मिलती है।
Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान भारत योजना में करना है आवेदन, तो ऐसे पता करें अपनी पात्रता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज
प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत अस्पताल में कोरोना, कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया डायलिसिस, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, नि:संतानता, मोतियाबिंद और अन्य चिह्नित गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज इस योजना के तहत किया जाता है।
अगर आप आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इससे पहले आपको पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पात्रा की जांच कर सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होगा।
आपको यहां पर Am I Eligible का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो ओपन होगी। यहां आपको अपने मोबाइल नंबर को ओटीपी के साथ सत्यापित करना है।
PM Kisan Yojana: इन किसानों नहीं मिल पाएगा पीएम किसान योजना का पैसा, आप तुरंत कर लें ये काम
इसके बाद आपको दो ऑप्शन नजर आएंगे। पहले में आपको अपना राज्य चुनना होगा, तो वहीं दूसरे में आपको कई तरह की श्रेणियां मिलेंगी। इसमें आप राशन, मोबाइल नंबर, एचएचडी नंबर आदि से सर्च कर सकते हैं। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आयुष्मान भारत योजना में अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।
PM Vishwakarma Yojana: जानिए कौन कर सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन, क्या मिलता है लाभ