PM Kisan Yojana: शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इनमें बीमा, आवास, पेंशन, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं देने जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना में पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। वहीं, इस बार कई राज्यों ने ई-केवाईसी की आखिरी तारीख की घोषणा की। ऐसे में सवाल ये है कि क्या किसान अब ई-केवाीसी नहीं करवा पाएंगे? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
PM Kisan Yojana: क्या किसान अब नहीं करवा पाएंगे ई-केवाईसी? यहां जानें जवाब
कब थी आखिरी तारीख?
- दरअसल, अभी कई राज्यों ने ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख की घोषणा की। जैसे- हरियाणा को ही ले लीजिए। हरियाणा सरकार ने अपने आधिकारिक ट्वीट कर किसानों को 15 जून 2023 तक ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा था।
क्या आपने PM किसान सम्मान निधि योजना का E-KYC करवाया?
— MyGovHaryana (@mygovharyana) June 9, 2023
14वीं किस्त पाने के लिए इन 3 माध्यम से करें E-KYC
1. आपके गांव में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के कैंप में जाकर
2. https://t.co/x7F9ehLo2U की वेबसाइट पर जाकर
3. गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध PMKISAN GoI ऐप से फेस ओथंटिफिकेशन करके… pic.twitter.com/DqWmi2v5bg
क्या किसान अब नहीं करवा पाएंगे ई-केवाईसी?
- वहीं, अब किसानों के मन में सवाल ये चल रहा है कि जो लोग अभी ई-केवाईसी नहीं करवा पाए हैं। क्या अब वो ई-केवाईसी नहीं करवा पाएंगे। ऐसे में यहां ये जानते हुए चलिए कि सरकार जब भी कोई राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह की कोई घोषणा करती है, तो पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर जरूर अपडेट करती है।
- पर अब तक किसान पोर्टल पर ऐसा कुछ भी अपडेट नहीं किया गया है। पोर्टल की मानें तो किसान अब भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां अब भी लिखा हुआ है कि 'ई-केवाईसी रजिस्टर्ड किसानों के लिए जरूरी है। पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी उपलब्ध है। साथ ही आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी बायोमेट्रिक बेस्ड ई-केवाईसी करवा सकते हैं।'
- ऐसे में अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं और आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आप अब भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। हालांकि, आप इसे जल्द से जल्द करवा लें क्योंकि 14वीं किस्त कभी भी जारी हो सकती है।