फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसान ध्यान से निपटा लें ये 2 जरूरी काम, वरना रह सकते हैं 21वीं किस्त से वंचित

Sat, 30 Aug 2025 02:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 30 Aug 2025 02:25 PM IST
सार

PM Kisan Yojana Ki 21 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत उन किसानों की आर्थिक मदद की जाती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Kist Complete EKYC Land Ownership Verification process to get installment
पीएम किसान योजना की किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : AdobeStock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Kist: हमारे देश में आज भी ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और ऐसे लोगों के लिए सरकार अलग-अलग तरह की कई योजनाएं चलाती है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है और वो भी ऐसे किसानों को जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं आदि। 

आप भी अगर एक किसान हैं और इस योजना के लिए पात्र हैं तो पीएम किसान योजना में आवेदन कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और अब तक कुल 20 किस्त जारी हो सकती है। ऐसे में इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अगर आप ये किस्त लेना चाहते हैं तो आपको पहले दो काम करवाने होते हैं। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये दो काम कौन से हैं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Kist Complete EKYC Land Ownership Verification process to get installment
पीएम किसान योजना की किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

कब जारी हो सकती है 21वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है। योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है, क्योंकि अब तक जारी हुई लगभग सभी किस्त ऐसे ही जारी हुई है। इसलिए इस हिसाब से 21वीं किस्त का समय नवंबर में हो रहा है और माना जा रहा है कि तभी ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Kist Complete EKYC Land Ownership Verification process to get installment
पीएम किसान योजना की किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

ये दो काम करवाने होते हैं जरूरी:-

पहला काम

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके और आपको ये लाभ मिले तो आपको ई-केवाईसी करवानी होती है। योजना के तहत किस्त का लाभ लेने के लिए ये सबसे जरूरी काम है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। आपको किस्त मिलेगी या नहीं, ये इस काम पर काफी निर्भर करती है। इसलिए समय रहते ई-केवाईसी जरूर करवा लें, वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Kist Complete EKYC Land Ownership Verification process to get installment
पीएम किसान योजना की किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आपने ई-केवाईसी अभी नहीं करवाई है तो आप इस काम को करवाना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं। यहां पर आपका बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी की जाती है। इसलिए आप ये यहां से करवा सकते हैं
  • अगर आप सीएससी सेंटर नहीं जाना चाहते हैं तो आप खुद भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से ओटीपी आधारिक ई-केवाईसी करवा सकते हैं
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Kist Complete EKYC Land Ownership Verification process to get installment
पीएम किसान योजना की किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : AdobeStock

दूसरा काम

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली अगली किस्त का लाभ मिले, तो आपको तय समय के अंदर भू-सत्यापन का काम करवाना जरूरी होता है। जो किसान इस काम को नहीं करवाते या नहीं करवाएंगे उनकी किस्त अटक सकती है। इसमें किसानों की खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है, जो करवाना जरूरी होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed