भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र की एक बहुत बड़ी भूमिका है। हमारी देश में करोड़ों लोगों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि है। आजादी के बाद से कृषि क्षेत्र में पैदावार बढ़ाने और किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता को सालाना 3 किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत किसानों के बैंक अकाउंट में 2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है। अब तक इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी किया जा चुका है।
PM Kisan: किसानों के लिए खुशखबरी, इस महीने आ सकती है 20वीं किस्त, इन कार्यों को न कराने पर अटक सकते हैं पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 25 Apr 2025 09:14 AM IST
सार
देशभर में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि केंद्र सरकार कब तक 20वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर सकती है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन