20th Kist Of PM Kisan Yojana: भारत सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जो सिर्फ किसान के लिए चलाई जाती है। वैसे तो राज्य भी कई ऐसी ही किसानों के लिए कई योजनाएं चलाता है, लेकिन क्रेद्र सरकार की एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना से जुड़कर आप आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है और इस बार तो इस योजना की 20वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana: सावधान! अगर चाहिए 20वीं किस्त तो आज ही करवा लें ये 3 काम, वरना अटक जाएंगे पैसे
PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका लाभ लेने के लिए आपको कुछ काम करवाने होते हैं। अगर ये काम आप नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तीन कामों को जरूर करवा लें किसान:-
पहला काम
- आप भी अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको 20वीं किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ये काम करवाना होता है।
- ई-केवाईसी करवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं और वहां से इस काम को करवा सकते हैं। इसके अलावा आप योजना के आधिकारिक पोर्टल Pmkisan.gov.in से या फिर किसान एप से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
दूसरा काम
- किस्त का लाभ लेने के लिए जो दूसरा काम करवाना है वो है भू-सत्यापन का। इस काम को अगर आप नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसमें आपको अपने जमीन का वेरिफिकेशन करवाना होता है और जब सबकुछ सही पाया जाता है तो आपका ये काम पूरा हो जाता है।
तीसरा काम
- इसी तरह अगर आप किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको आधार लिंकिंग का काम करवाना होता है। इसमें आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। अगर आपका ये काम पूरा नहीं होता है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।