19th Kist Release Date: अगर आप एक किसान हैं तो राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक आपके लिए कई योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए खेती से जुड़े किसानों की आर्थिक मदद करना और उन्हें खेती के लिए उपकरण आदि मुहैया करवाना होता है। अगर आप भी एक किसान हैं तो इन योजनाओं से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। इसमें एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत किसानों को लाभ दिया जाता है।
इस योजना को भारत सरकार चलाती है और अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। योजना से जुड़े लाभार्थियों को अब तक कुल 18 किस्त का लाभ मिल चुका है और अब बारी 19वीं किस्त की है। इस किस्त का इंतजार किसानों को बेसब्री से है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो हम यहां जानने की कोशिश करेंगे कि 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 19वीं किस्त की है। बीती 5 अक्तूबर को 18वीं किस्त जारी हुई जिसके बाद 19वीं किस्त का इंतजार शुरू हो गया। पर यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है।
3 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- नियम के हिसाब से अगर देखें तो 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हुई और इस हिसाब से अगर चार महीने का समय देखें तो 19वीं किस्त का समय जनवरी में होता नजर आ रहा है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर सरकार की तरफ से किस्त जारी होने की तारीख जारी नहीं हुई है।
4 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-
- जहां एक तरफ 19वीं किस्त का लाभ करोड़ों किसानों को मिलेगा तो वहीं कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जिनकी किस्त अटक सकती है। इसमें पहले वे किसान हो सकते हैं जो ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे। किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम करवाना जरूरी है। इसलिए अगर आप भी किस्त का लाभ चाहते हैं तो आपको ये काम करवा लेना चाहिए।
5 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- वहीं, उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने भू-सत्यापन नहीं करवाया है। पर अगर आप 19वीं किस्त का लाभ चाहते हैं तो आपको ये काम करवाना चाहिए
- जो किसान अपने आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं करवा रहे उनकी भी किस्त अटक सकती है।